
बच्चन परिवार की खुशियों भरी तस्वीरों में नहीं दिखीं ऐश्वर्या (Img- Instagram)
Mumbai: हर रोज बच्चन परिवार चर्चा का विषय बना होता है और इस दीवाली भी वह चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस वक्त बच्चन परिवार के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें छाई हुई और यही तस्वीरों को लेकर फैंस गॉसिप कर रहे हैं। अमिताभ और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने परिवार की दिवाली की कुछ खूबसूरत झलकियां साझा की हैं।
इन तस्वीरों में अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, अगस्त्य नंदा और आराध्या बच्चन सहित परिवार के कई सदस्य नजर आ रहे हैं, लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन फोटो में नजर नहीं आ रही है। जिससे सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में फैंस का कहना है कि एक बार फिर बच्चन परिवार के आपसी रिश्तें खराब होते हुए नजर आ रहे हैं।
नव्या नवेली नंदा ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कल की दिवाली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें बच्चन परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। नव्या ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "अपने पसंदीदा लोगों के साथ सबसे बेहतरीन दिवाली।"
फोटो में पूरा परिवार पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहा है और त्योहार का आनंद ले रहा है। इस दौरान नव्या ने लाल कलर का एथनिक लुक कैरी किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जबकि अगस्त्य और आराध्या क्रीम रंग के पारंपरिक लुक में दिखाई दिए। अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन भी हल्के रंगों के पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय कहीं भी नजर नहीं आई।
नव्या द्वारा शेयर की गई फोटो में परिवार के सदस्यों के बीच का प्यार भरा रिश्ता साफ झलकता हुआ नजर आया। एक तस्वीर में अगस्त्य नंदा अपनी छोटी कजिन आराध्या बच्चन को प्यार से गले लगाते हुए दिख रहे हैं।
बच्चपन परिवार की दिवाली जश्न फोटो (Img- Instagram)
वहीं दूसरी तस्वीर में अभिषेक बच्चन अपनी बहन श्वेता बच्चन के साथ फुलझड़ियां जलाकर दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं। जहां कुछ फैंस ने इन प्यारे पलों की तारीफ की, वहीं कई लोगों ने परिवार के एक अहम सदस्य की गैरमौजूदगी पर भी ध्यान दिया।
बच्चन परिवार की दिवाली फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन मिसिंग नजर आ रही है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने नव्या की पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने पूछा, "ऐश्वर्या कहां हैं?" वहीं कुछ यूजर्स ने कयास लगाए कि शायद ऐश्वर्या ने अभिषेक और आराध्या के साथ अलग से दिवाली मनाई होगी।
हालांकि, तस्वीरों में उनके न होने का कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पर इस एक सवाल ने पूरा मामला गर्मा दिया। इस सवाल ने एक बार फिर पति-पत्नी के रिश्ते को हवा दे दी है। कुछ समय से ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि अभिनेत्री और परिवार के कुछ सदस्यों के बीच अनबन है। हालांकि इन खबरों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ऐश्वर्या और अभिषेक हाल ही में हुए मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी पर एक साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के हाथ थामें थे और एक बढ़िया पोस्ट देकर फोटों खिचवाई थी। एक फोटो पर ऐश्वर्या ने अपना सिर अभिषेक के कंधे पर भी रखा था।
Location : Mumbai
Published : 9 November 2026, 12:44 PM IST