
मंदाकिनी ने दाउद इब्राहिम संग वायरल तस्वीर पर तोड़ी चुप्पी(Img- Pinterest)
Mumbai: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री मंदाकिनी लंबे समय बाद अपने करियर के उस दौर को लेकर खुलकर बात करती नजर आई हैं, जब अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ उनकी एक तस्वीर सामने आने के बाद खूब विवाद हुआ था। यह तस्वीर 1994-95 के दौरान दुबई के शारजाह में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान की बताई जाती है। तस्वीर सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंदाकिनी ने एक बार फिर उन दावों को खारिज किया कि वह दाउद के न्योते पर दुबई गई थीं। अभिनेत्री के मुताबिक वह एक शो के सिलसिले में दुबई गई थीं और उसी दौरान क्रिकेट मैच देखने पहुंची थीं। उनका कहना है कि स्टेडियम में तस्वीर खिंच जाने के बाद उसके आधार पर कई तरह की अटकलें लगाई गईं।
शाहरुख से लेकर सलमान तक: जानिए कैसे बॉलीवुड और TV के ये मुस्लिम सितारे मनाते हैं गणेश चतुर्थी?
मंदाकिनी ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर उनका सामना अलग-अलग लोगों से होता है और किसी के साथ तस्वीर खिंच जाने का मतलब यह नहीं है कि उसके साथ कोई विशेष संबंध है। उन्होंने कहा कि लोग उनके बारे में क्या लिखते या बोलते हैं, उस पर उनका नियंत्रण नहीं था। अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि वह वहां किसी निजी मुलाकात के लिए नहीं, बल्कि एक शो के सिलसिले में गई थीं।
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि विवादित तस्वीर के बाद शुरू हुई चर्चाओं का उनके फिल्मी करियर पर असर पड़ा। मंदाकिनी के मुताबिक बाद में उन्हें महसूस हुआ कि ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए एक टीम की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अलग-अलग जगहों पर सामने आई अफवाहों का खंडन करने की कोशिश की, लेकिन विवाद से उन्हें काफी नुकसान हुआ।
बातचीत के दौरान मंदाकिनी ने अपने शुरुआती फिल्मी दिनों की यादें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि उस समय फिल्म सेट का माहौल काफी अपनापन भरा हुआ था और साथी कलाकारों के साथ काम करने में उन्हें मजा आता था। अभिनेत्री ने कहा कि उस दौर में फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट आज की तरह जटिल नहीं होते थे और कई बार फीस से जुड़ी बातें बाद में तय होती थीं।
मंदाकिनी ने यह भी खुलासा किया कि अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बार बिना फीस की चिंता किए काम किया। उनके मुताबिक कुछ निर्माता या कलाकार उनसे कुछ दिनों के काम में सहयोग मांगते थे और वह इसके लिए तैयार हो जाती थीं। हालांकि, उन्होंने बताया कि करीब 16-17 ऐसी फिल्में रहीं जिनके लिए उन्हें कभी भुगतान नहीं मिला। उनके अनुसार कुछ प्रोजेक्ट अधूरे रह गए या रिलीज नहीं हो सके, जबकि कुछ मामलों में आखिरी भुगतान उन्हें नहीं मिल पाया।
Location : Mumbai
Published : 16 September 2026, 5:43 PM IST