
हॉलीवुड से लेकर सियासत तक हलचल
New Delhi : कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री Justin Trudeau इन दिनों हॉलीवुड की मशहूर सिंगर Katy Perry के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में हुए फिल्म फेस्टिवल में यह कपल रेड कारपेट पर साथ नजर आए। हाथों में हाथ डाले दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। इतना ही नहीं, इस इवेंट में कैरी और जस्टिन दोनों पूरी तरह इश्क में डूबे दिखाई दिए। इनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों को साथ देखकर बहुत खुश हैं।
ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में जब कैटी और ट्रूडो ने एक साथ एंट्री की, तो सभी की नजरें उन पर टिक गईं। दोनों ने मुस्कुराते हुए कैमरों के सामने पोज दिए और पूरे इवेंट के दौरान एक-दूसरे के साथ नजर आए।
इस फेस्टिवल में कैटी पेरी की नई डॉक्यूमेंट्री Katy Perry: The Lifetimes Tour Live from Paris का प्रीमियर रखा गया था। इस खास मौके पर ट्रूडो भी मौजूद रहे। फैंस का कहना है कि उनकी मौजूदगी ने इस इवेंट को और भी खास बना दिया।
दोनों के रिश्ते की खबरें पहली बार तब सामने आई थीं, जब उन्हें छुट्टियों के दौरान साथ देखा गया था। इसके बाद कई मौकों पर दोनों एक साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर शेयर हुई फोटोज और फिल्म फेस्टिवल में उनकी मौजूदगी ने इन चर्चाओं को और मजबूत कर दिया।
रेड कार्पेट पर दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस काफी खुश हैं। कोई इसे साल की सबसे चर्चित जोड़ी बता रहा है, तो कोई उनके रिश्ते को लेकर नए कयास लगा रहा है। फिलहाल, दोनों की यह साथ वाली मौजूदगी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।
Location : new delhi
Published : 9 June 2026, 2:03 PM IST