करण-तेजस्वी के घर जल्द गूंजेगी शहनाई, कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज

करण कुंद्रा ने नए रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' में तेजस्वी प्रकाश को घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया और हीरे की अंगूठी पहनाई। वहीं, करण की एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर के एक क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 May 2026, 1:23 PM IST

Mumbai: टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और फैंस के पसंदीदा कपल्स में शुमार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Tejran) के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पिछले चार सालों से एक-दूसरे के साथ साए की तरह रहने वाले इस कपल की शादी का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।

करण कुंद्रा ने आखिरकार दुनिया के सामने तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। करण ने यह ग्रैंड सरप्राइज एक नए रियलिटी शो के सेट पर प्लान किया, जिसका वीडियो और तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं और फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

'देसी ब्लिंग' के मंच पर घुटनों पर बैठे करण कुंद्रा

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों नए रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' (Desi Bling) में नजर आ रहे हैं। इस शो का प्रीमियर हाल ही में 20 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हुआ है। शो के पहले ही एपिसोड में करण ने अपनी लेडी लव को जीवनभर का सरप्राइज देने की ठानी। उन्होंने शो की टीम और 'देसी ब्लिंग' की अरबपति कास्ट, जिसमें बड़े बिजनेस टायकून और सोशलाइट्स शामिल हैं, उनके साथ मिलकर एक बेहद आलीशान और खूबसूरत माहौल तैयार किया। जैसे ही तेजस्वी वेन्यू पर पहुंचीं, करण कुंद्रा पारंपरिक अंदाज में अपने घुटनों पर बैठ गए और सीधे दिल से पूछा 'तेजस्वी प्रकाश, विल यू मैरी मी?'

डायमंड रिंग देखकर भावुक हुईं तेजस्वी, बयां किया दर्द

करण के अचानक इस तरह प्रपोज करने पर तेजस्वी प्रकाश पूरी तरह हैरान रह गईं और अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं। करण ने जब उन्हें हीरे की एक बेहद खूबसूरत और बड़ी सी अंगूठी पहनाई, तो तेजस्वी की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने करण को चूमा और बेहद भावुक होकर कहा, 'मैं पूरी तरह कांप रही हूं। जब हम पहली बार मिले थे, तो हमारे बारे में बहुत कुछ कहा गया था।

TejRan Love Story: करण कुंद्रा का अनोखा प्यार, टैटू से किया इजहार

शो से बाहर आने पर लोगों ने दावा किया था कि हमारा रिश्ता दो हफ्ते भी नहीं टिकेगा। किसी ने मुझे फेक कहा, तो किसी ने तुम्हें। लेकिन आज हमें चार साल हो गए हैं और हमने हर उतार-चढ़ाव का मिलकर सामना किया है।' इसके बाद करण ने भी एक बेहद भावुक स्पीच दी।

एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर का रहस्यमयी पोस्ट

एक तरफ जहां पूरा सोशल मीडिया करण और तेजस्वी को बधाइयां दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ करण कुंद्रा की एक्स-गर्लफ्रेंड और मशहूर वीजे अनुषा दांडेकर के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

अनुषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक (रहस्यमयी) पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मैं भगवान का शुक्रिया अदा कर रही हूं। अगर आप जानते हैं, तो ठीक है।' हालांकि अनुषा ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'रेडिट' पर यूजर्स ने इसे सीधे तौर पर करण के प्रपोजल से जोड़ दिया है।

Laughter Chefs 2 Winner: करण कुंद्रा और एल्विश यादव बने लाफ्टर शेफ्स 2 के विजेता, ये जोड़ी रही रनरअप

यूजर्स ने अनुषा को घेरा, याद आया पुराना रिश्ता

अनुषा दांडेकर के इस पोस्ट पर नेटिजंस और फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ब्रेकअप के 9 साल बाद भी अनुषा का इस तरह रिएक्ट करना शर्मनाक है और अब उन्हें जिंदगी में आगे (Move-on) बढ़ जाना चाहिए। गौरतलब है कि करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर साल 2015 से 2020 तक एक गंभीर रिलेशनशिप में थे।

ब्रेकअप के बाद अनुषा ने एक पॉडकास्ट में करण का नाम लिए बिना उन पर धोखाधड़ी (चीटिंग) करने के गंभीर आरोप लगाए थे। बहरहाल, इन विवादों से दूर फैंस 'बिग बॉस 15' से शुरू हुई करण और तेजस्वी की इस प्रेम कहानी के मुकाम तक पहुंचने का जश्न मना रहे हैं।

Location :  Mumbai

Published :  21 May 2026, 1:23 PM IST