Hina Khan Wedding: हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर छाईं वेडिंग फोटोज

ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस हिना खान यानी अक्षरा ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 4 June 2025, 6:41 PM IST

नई दिल्ली: टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हिना खान इन दिनों अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जहां एक ओर वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने फैंस को एक बहुत ही खास और सुखद खबर दी है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। खास बात यह रही कि यह शादी बेहद निजी और सादगी भरे माहौल में हुई, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए।

हिना और रॉकी की जोड़ी लंबे समय से चर्चा में

हिना और रॉकी की जोड़ी लंबे समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय रही है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर साझा करते रहे हैं। हाल ही में हिना ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उनकी केमिस्ट्री और सादगी भरा अंदाज़ उनके रिश्ते की गहराई को दर्शाता है।

हिना खान ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा

टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में अपनी शादी की कुछ ड्रीमी फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनके साथ उन्होंने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा "हम दो अलग-अलग ज़िंदगियों से आए, लेकिन मिलकर एक ऐसी दुनिया बनाई जो सिर्फ प्यार से बनी है। हमारे बीच जो भी अंतर थे, वो सब मिट गए और हमारे दिल एक हो गए। यह एक ऐसा बंधन बना जो उम्रभर साथ रहेगा।"

आगे उन्होंने अपने रिश्ते की गहराई को बताते हुए लिखा "हम एक-दूसरे के घर हैं, एक-दूसरे की रोशनी और उम्मीद भी। साथ रहकर हमने हर मुश्किल को पार किया है। आज, हमारा रिश्ता सिर्फ प्यार से नहीं, बल्कि कानूनी रूप से भी हमेशा के लिए एक हो गया है। हम अब पति-पत्नी हैं और इस नए अध्याय के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं।"

रॉकी जायसवाल के साथ लंबे रिश्ते के बाद शादी

हिना खान और रॉकी जायसवाल लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं और इस रिश्ते में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। खासकर हाल ही में हिना के कैंसर इलाज के दौरान रॉकी का साथ उनके लिए एक बड़ा संबल बना। हिना ने कई बार यह कहा है कि रॉकी और उनका परिवार इस कठिन समय में उनके साथ मज़बूती से खड़े रहे।

शादी को लेकर पहले भी थे कयास

पिछले कुछ समय से इन दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। एक रियलिटी शो में हिना के एक बयान से भी लोगों ने अंदाजा लगाया था कि वे जल्द ही शादी करने वाली हैं। अब इंस्टाग्राम पर आई इन तस्वीरों और भावुक संदेश से साफ हो गया है कि दोनों ने आखिरकार अपने रिश्ते को आधिकारिक बना लिया है।

Location :  New Delhi

Published :  4 June 2025, 6:41 PM IST