
ये अभिनेत्रियां एक्टिंग से पहले कर चुकी हैं मेडिकल की पढ़ाई (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Mumbai: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इन एक्ट्रेसेस ने फिल्मों में आने से पहले मेडिकल की पढ़ाई की और डॉक्टर बनने का सपना देखा। किसी ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की तो किसी ने डेंटिस्ट की पढ़ाई पूरी की। मेडिकल जैसी कठिन पढ़ाई के बीच इन अभिनेत्रियों ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
मशहूर फिल्म निर्देशक एस शंकर की बेटी अदिति शंकर ने फिल्मों में आने से पहले रामचंद्र यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। डॉक्टर बनने की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। अदिति ने फिल्म ‘विरुमन’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। कम समय में ही उन्होंने अपनी क्यूट पर्सनैलिटी और शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। फिल्मों में आने के बाद भी अदिति अक्सर अपनी डॉक्टर लाइफ से जुड़ी यादें और तस्वीरें सोशल media पर साझा करती रहती हैं।
Entertainment News: ये है भारत की सबसे महंगी फिल्म, इन सभी का तोड़ा रिकॉर्ड
साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री श्रीलीला ने पढ़ाई और एक्टिंग दोनों को साथ लेकर चलकर लोगों को प्रभावित किया। फिल्मों में लगातार व्यस्त रहने के बावजूद उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई जारी रखी। हाल ही में श्रीलीला ने एमबीबीएस की डिग्री पूरी की, जिसके बाद उनकी कॉन्वोकेशन तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। फैंस ने उनकी मेहनत और समर्पण की जमकर तारीफ की।
नेचुरल एक्टिंग और सिंपल अंदाज के लिए मशहूर साई पल्लवी पढ़ाई में भी काफी तेज रही हैं। उन्होंने साल 2016 में जॉर्जिया की टिब्लिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी। तमिलनाडु के कोयंबटूर में जन्मीं साई पल्लवी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भारत में की और बाद में मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं। इसके बाद फिल्म ‘प्रेमम’ में मलार टीचर का किरदार निभाकर वह रातोंरात स्टार बन गईं।
मीनाक्षी चौधरी फिल्मों में आने से पहले डेंटिस्ट बनने की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने पंजाब के डेरा बस्सी स्थित नेशनल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से बीडीएस की डिग्री हासिल की थी। मीनाक्षी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी काफी आगे रही हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना ली।
मलयालम और तमिल फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए मशहूर ऐश्वर्या लक्ष्मी ने भी फिल्मों में आने से पहले एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने एर्नाकुलम के श्रीनारायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से मेडिकल की डिग्री हासिल की और वहीं इंटर्नशिप भी की । कॉलेज के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद साल 2017 में फिल्म ‘Njandukalude Nattil Oridavela’ से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।
इन अभिनेत्रियों ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। मेडिकल जैसी कठिन पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मों में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था, लेकिन इन एक्ट्रेसेस ने दोनों क्षेत्रों में शानदार संतुलन बनाकर लाखों लोगों को प्रेरित किया है।
Location : Mumbai
Published : 28 May 2026, 2:04 PM IST