Drishyam 3: एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, मोहनलाल की फिल्म ने पहले दिन ही तोड़ा रिकॉर्ड!

मोहनलाल की दृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल। केरल, भारत और ओवरसीज में प्री-सेल्स की रफ्तार तेज, पहले दिन की कमाई 21 करोड़ से पार। मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज से फिल्म को ग्लोबल हिट बनने की उम्मीद।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 20 May 2026, 3:09 PM IST

Mumbai: मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म दृश्यम 3 का क्रेज रिलीज से पहले ही देखने को मिल रहा है। जीतू जोसेफ निर्देशित इस थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी के लिए प्री-टिकट सेल ने दर्शकों में उत्साह की नई लहर पैदा कर दी है। फिल्म में मोहनलाल अपने चर्चित जॉर्जकुट्टी के किरदार में फिर से नजर आएंगे, जो इस सीरीज के सबसे यादगार रोल्स में से एक माना जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया भर में दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग ने पहले दिन ही 21 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। बिक्री की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है और ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिल्म पहले शो शुरू होने से पहले ही 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस कमाई कर सकती है।

ग्लोबल एडवांस बुकिंग: रिकॉर्ड तोड़ कमाई की तैयारी

फिल्म एनालिस्ट एबी जॉर्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि दृश्यम 3 की ग्लोबल प्री-सेल्स बहुत ही शानदार हैं। पहले दिन की प्री-सेल लगभग 17 करोड़ रुपये से शुरू हुई और जल्द ही 20 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने वाली है। उन्होंने कहा, "यह किसी भी मॉलीवुड अभिनेता के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक होगी।"

जानकारों की मानें तो फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए इसे पहले दिन ही दुनिया भर में 35 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Entertainment News: ‘सरदार जी 3’ पर बवाल के बीच दिलजीत दोसांझ को लेकर इस फेमस सिंगर ने दिया कड़ा बयान

घरेलू बाजार: केरल में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग

घरेलू प्री-सेल्स में दृश्यम 3 सबसे ज्यादा केरल में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में एडवांस बुकिंग लगभग 5.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। वहीं पूरे भारत में मोहनलाल स्टारर फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग लगभग 9 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

तामिलनाडु, कर्नाटक और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी फिल्म की डब्ड रिलीज़ के लिए अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है। फिल्म मलयालम के साथ-साथ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी, जिससे इसकी पहुंच और दर्शक संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

Entertainment News: विक्की कौशल की ‘छावा’ ने कमाई में की धूम, लेकिन मेकर्स को किस बात का डर

ओवरसीज मार्केट में धूम

ओवरसीज मार्केट में भी दृश्यम 3 को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। गल्फ रीजन में एडवांस बुकिंग लीड कर रही है, जबकि उत्तरी अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया में भी टिकट सेल्स अच्छे ट्रेंड्स दिखा रहे हैं। अगर इसी रफ्तार से बुकिंग जारी रही तो फिल्म दुनिया भर में रिलीज से पहले ही शानदार कमाई कर लेगी।

स्टार कास्ट

फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी, आशा शरथ, शांति मायादेवी और वीना जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म के प्रति उत्साह और बढ़ा दिया है।

Location :  Mumbai

Published :  20 May 2026, 3:09 PM IST