रामनवमी स्पेशल धमाका! ‘धुरंधर 2’ ने 9वें दिन मचाया गदर, कलेक्शन पहुंचा 685 करोड़ के पार

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। 8 दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ पार करने के बाद फिल्म 9वें दिन भी जबरदस्त कमाई कर रही है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 27 March 2026, 4:25 PM IST

Mumbai: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त एक ही नाम गूंज रहा है-‘धुरंधर’। सिनेमाघरों में जैसे किसी फिल्म का नहीं, बल्कि एक तूफान का राज चल रहा हो। हर शो हाउसफुल, हर स्क्रीन पर भीड़ और हर दिन नए रिकॉर्ड टूटते हुए। माहौल ऐसा है मानो कोई बड़ी ‘सिनेमाई लूट’ चल रही हो, जहां हर दिन करोड़ों की कमाई बटोरी जा रही है। रणवीर सिंह की ये फिल्म सिर्फ फिल्म नहीं रही, बल्कि एक ऐसा ट्रेंड बन चुकी है जिसे रोक पाना फिलहाल नामुमकिन नजर आ रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कब्जा

धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया। फिल्म ने महज 8 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया, जिसका फायदा इसे कलेक्शन में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

पहले 8 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही पेड प्रिव्यू के जरिए 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसके बाद फिल्म की ओपनिंग भी जबरदस्त रही। पहले दिन 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113 करोड़ की कमाई ने साफ कर दिया कि फिल्म लंबी रेस की घोड़ी है। चौथे दिन 114.85 करोड़ की कमाई ने इसे और मजबूती दी। इसके बाद भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई। पांचवे दिन 65 करोड़, छठे दिन 56.60 करोड़, सातवें दिन 48.75 करोड़ और आठवें दिन 49.70 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने भारत में ही 624 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा छू लिया।

Dhurandhar 2 collection: ‘धुरंधर 2’ की आंधी में उड़े आमिर खान और रणबीर कपूर के रिकॉर्ड, जानें 6 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

9वें दिन भी जारी धमाका

रामनवमी के मौके पर रिलीज के नौवें दिन भी फिल्म की कमाई जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम 4 बजे तक फिल्म ने 15.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 689 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। उम्मीद है कि दिन खत्म होते-होते यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

ऑक्यूपेंसी में उतार-चढ़ाव

फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी दिलचस्प बनी हुई है। नौवें दिन सुबह के शो में करीब 15.38% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। हालांकि दिन बढ़ने के साथ ऑक्यूपेंसी में बदलाव देखने को मिलता है और वीकेंड या त्योहार के मौके पर इसमें उछाल भी आता है।

Dhurandhar 4th Day Collection: क्या धुरंधर 2 बन जाएगी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर? जानें चौथे दिन का हाल

स्टारकास्ट और कहानी का असर

इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें पाकिस्तान में भारतीय जासूस के मिशन की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की कहानी, एक्शन और निर्देशन को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 27 March 2026, 4:25 PM IST