“आउटफिट के लिए कलावा काटा”… इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा पर भड़के यूजर्स

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर विवादों में हैं। कोचेला 2026 के दौरान कलावा काटने वाले उनके वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले को लेकर उन्हें लगातार ट्रोलिंग और हेट कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 19 April 2026, 4:18 PM IST

Mumbai: सोशल मीडिया की दुनिया में एक छोटा सा क्लिप कब बड़ा विवाद बन जाए, कहना मुश्किल है। अपूर्वा मखीजा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कोचेला जैसे ग्लैमरस फेस्टिवल में उनका एक साधारण सा व्लॉग अब सोशल मीडिया पर बहस और नाराजगी का कारण बन गया है। एक फैसले ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला खड़ा किया है और इस बार मामला सीधा भावनाओं से जुड़ गया।

कोचेला 2026 और अपूर्वा का एक्साइटमेंट

दुनिया के सबसे चर्चित म्यूजिक इवेंट्स में से एक Coachella Music and Arts Festival 2026 इस समय सुर्खियों में है। इस इवेंट में शामिल होने के लिए दुनियाभर के कलाकार और इंफ्लुएंसर्स पहुंचते हैं। अपूर्वा मखीजा भी इस बार कोचेला का हिस्सा बनीं और उन्होंने अपने एक्सपीरियंस को व्लॉग के जरिए शेयर किया। उन्होंने अपने आउटफिट्स, तैयारी और पूरे फेस्टिवल के माहौल को दिखाते हुए कई वीडियो पोस्ट किए।

‘कलावा काटने’ वाला वीडियो बना विवाद की वजह

Haldwani News: सोशल मीडिया पर बवाल, विवादित बयान के बाद ज्योति अधिकारी को कोर्ट ने भेजा जेल

इसी व्लॉग के एक हिस्से ने पूरा मामला बदल दिया। वीडियो में अपूर्वा अपनी कलाई में बंधा कलावा काटती नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह धागा उन्हें पंडित जी ने दिया था और इसे निकालने से मना किया गया था, लेकिन उनके आउटफिट के साथ यह मैच नहीं कर रहा था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “मैंने धागा काट दिया है, उम्मीद करती हूं मरूंगी नहीं।” यही बयान सोशल मीडिया यूजर्स को नागवार गुजरा और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।

यूजर्स का गुस्सा

वीडियो वायरल होने के बाद अपूर्वा को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने उनके इस कदम को धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए आपत्ति जताई। कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि “अब अगला वीडियो अस्पताल से आएगा”, तो कुछ ने इसे गलत बताते हुए भविष्य में परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। कई लोगों ने यह भी कहा कि कोई भी फैशन या आउटफिट धर्म से बड़ा नहीं हो सकता।

Viral News: Payal Gaming के Viral Video का सच क्या है ? गुस्साए फैन्स ने बता दी असलयित

“डाउनफॉल” तक की बातें

ट्रोलिंग यहीं नहीं रुकी। जब अपूर्वा को कोचेला जाने के लिए गाड़ी नहीं मिली, तो कुछ यूजर्स ने इसे उनके “कर्मों का फल” तक बता दिया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके “डाउनफॉल” की बात भी कहनी शुरू कर दी। लगातार आ रहे इन कमेंट्स ने इस विवाद को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

Location :  Mumbai

Published :  19 April 2026, 4:18 PM IST