हिंदी
अरबाज खान और शूरा खान ने तय किया नन्ही परी का नाम
Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर अरबाज खान के घर में इस वक्त खुशियों का माहौल है। उनकी पत्नी शूरा खान ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद अब मां और बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और हॉस्पिटल से घर लौट आई हैं। घर पहुंचने के बाद अरबाज और शूरा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पैरेंट बनने की खुशी फैंस के साथ साझा की।
अरबाज खान और शूरा खान ने अपनी नन्ही परी का नाम ‘सिपारा खान (Sipaara Khan)’ रखा है। अरबाज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हम अपनी बेबी गर्ल ‘सिपारा खान’ का स्वागत करते हैं।” इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया।
‘सिपारा’ नाम का अर्थ बहुत खास है। इसका मतलब ‘कुरान का एक भाग’ होता है। इसके अलावा यह नाम सुंदरता और प्रकृति से भी जुड़ा माना जाता है।
सलमान खान फैमिली में बढ़ी खुशी
खान परिवार में यह नया सदस्य जुड़ने से सभी बेहद खुश हैं। सलमान खान के परिवार में पहले से ही बच्चों की रौनक है। अरबाज के बड़े बेटे का नाम अरहान खान है, जो उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से हैं।
वहीं, सोहेल खान के बेटों के नाम निर्वान और योहान खान हैं। सलमान की बहन अर्पिता खान के दो बच्चे आहिल शर्मा और आयत शर्मा हैं। दूसरी बहन अलवीरा खान के बच्चे अलीजेह अग्निहोत्री और अयान अग्निहोत्री हैं। अब ‘सिपारा’ के आने से खान परिवार में एक और नन्ही खुशबू जुड़ गई है।
खुशियों की दस्तक: अरबाज खान और शूरा खान बने पैरेंट्स, घर में आई खुशखबरी
हाल ही में अरबाज खान को बेटी को गोद में लिए हुए हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही थी। वो अपनी बेटी को लेकर सीधे कार में बैठे और मीडिया से बातचीत किए बिना रवाना हो गए।
सूत्रों के अनुसार, शूरा खान को 4 अक्टूबर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही परिवार ने शानदार बेबी शावर का आयोजन किया था, जिसमें परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की थी।
यह अरबाज खान की दूसरी शादी है। उन्होंने 24 दिसंबर 2023 को शूरा खान से निकाह किया था। यह निकाह प्राइवेट सेरेमनी में सलमान की बहन अर्पिता खान के घर पर हुआ था। इस मौके पर रवीना टंडन समेत कई करीबी सेलेब्स मौजूद थे।
अरबाज की पहली शादी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से 1998 में हुई थी। दोनों का रिश्ता करीब 18 साल चला और 2016 में तलाक हो गया। उनके बेटे अरहान खान अब विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं।
अरबाज खान की वाइफ शूरा खान की 10 खूबसूरत तस्वीरें
सिपारा खान के जन्म के साथ ही खान परिवार में एक बार फिर जश्न का माहौल है। फैंस और इंडस्ट्री के साथी सेलेब्स ने अरबाज और शूरा को पैरेंट बनने की शुभकामनाएं दी हैं।
Location : Mumbai
Published : 9 October 2025, 10:29 AM IST
Topics : Arbaaz Khan's daughter Bollywood Baby News Bollywood Celebrity News Shura Khan Sipaara Khan
No related posts found.