जन्मदिन पर विशेष; ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने 78 साल की उम्र में भी कायम रखा कला का जादू

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी आज 16 अक्टूबर को अपना 78वां जन्मदिन मना रही है। वर्ष 1963 में उन्होनें तमिल फिल्म ईधु साथियाम से अभिनय की शुरूआत की। शोले, सीता और गीता, ड्रीम गर्ल की, शोले की बसंती ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 October 2026, 1:37 PM IST

New Delhi: 16 अक्टूबर हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही है। अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और शास्त्रीय नृत्य के लिए पहचानी जाने वाली हेमा मालिनी ने भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें बॅालीवुड की ड्रीम गर्ल के नाम से जाना जाता है। उनका जीवन संघर्ष और मेहनत की खास कहानी है।

शुरुआती जीवन और फिल्मों में प्रवेश

हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 में तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में हुआ था। उनकी मां जया चक्रवर्ती फिल्मों से जुड़ी थी। हेमा मालिनी को बचपन से ही नृत्य और कला में रुची थी। फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाना कठिन था। शुरुआती दौर उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भी उन्होनें कभी
हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रही। वर्ष 1963 में उन्होनें तमिल फिल्म ईधु साथियाम से अभिनय की शुरूआत की।

यह भी पढ़ें: World Food Day 2026: दुनिया में 64.5 करोड़ लोग भूख से परेशान, पौष्टिक भोजन तक पहुंच आज भी बड़ी चुनौती

शोले से मिली खास पहचान

हेमा मालिनी ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम जैसे, शोले, सीता और गीता, ड्रीम गर्ल की, लेकिन शोले की बसंती ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

अभिनय से राजनीति तक का सफर

हेमा मालिनी ने अपने करियर को केवल फिल्मों तक ही सीमित नहीं रखा। राजनीति में भी कदम रखा। वर्ष 2004 में वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी। वर्ष 2014 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मथुरा से वह लोकसभा सांसद चुनी गई। इसके बाद उन्होनें 2019 और 2024 में मथुरा से जीत हासिल की। इस तरह उन्होनें फिल्मी दुनिया के साथ-साथ सार्वजनिक जीवन में भी अपनी पहचान बनाए रखी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की रामलीला में इस बार रावण के साथ जलेगा 30 फुट का कॉकरोच! वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Location :  New Delhi

Published :  16 October 2026, 1:37 PM IST