Batwara 1947 First Look: आखिर मोशन पोस्टर में ऐसा क्या दिखा कि फैंस ने अभी से बता दी 2026 की ब्लॉकबस्टर?

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। आमिर खान द्वारा निर्मित और राजकुमार संतोषी निर्देशित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। पोस्टर को देखकर फैंस इसे संभावित ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 June 2026, 3:04 PM IST

Mumbai: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। आमिर खान द्वारा निर्मित और राजकुमार संतोषी निर्देशित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। पोस्टर को देखकर फैंस इसे संभावित ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

रिलीज होते ही छा गया ‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर

‘बॉर्डर 2’ के बाद सनी देओल अब अपनी नई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ दर्शकों के बीच आने की तैयारी में हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। पोस्टर में देश विभाजन की पृष्ठभूमि, संघर्ष और भावनाओं की झलक देखने को मिलती है।

30 साल बाद लौट रही हिट जोड़ी

फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक Rajkumar Santoshi कर रहे हैं। खास बात यह है कि सनी देओल और राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी करीब 30 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रही है। इससे पहले दोनों ने ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी यादगार फिल्में दी थीं।

साहस और संघर्ष की कहानी दिखाएगी फिल्म

‘बंटवारा 1947’ की कहानी देश के विभाजन के दौर में साहस, संघर्ष और इंसानियत के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का मुख्य किरदार ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाएगा, जिसने नफरत और भय के माहौल में भी हिम्मत का रास्ता चुना। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को एक भावनात्मक और सिनेमाई अनुभव देगी।

क्यों बदला गया फिल्म का नाम?

फिल्म का नाम पहले ‘लाहौर 1947’ रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नए शीर्षक को लेकर आवश्यक अधिकार प्राप्त किए गए, जिसके बाद फिल्म को नया नाम दिया गया। हालांकि कहानी और विषयवस्तु में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में सनी देओल के साथ Preity Zinta, Shabana Azmi, Ali Fazal और Karan Deol भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत A. R. Rahman ने तैयार किया है, जबकि गीत Javed Akhtar ने लिखे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Apple ने पेश किया iOS 27, जानिये कौन-कौन से iPhone में मिलेगा ये नया अपडेट

फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर लोडिंग

मोशन पोस्टर देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे 2026 की संभावित ब्लॉकबस्टर बताया है। पोस्टर के बैकग्राउंड म्यूजिक, विजुअल्स और सनी देओल के दमदार अंदाज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Location :  Mumbai

Published :  9 June 2026, 3:03 PM IST