
इमरान हाशमी की आवारापन 2 फिल्म (सोर्स- Pinterest)
Mumbai: सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'आवारापन 2' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को लेकर फैंस के बीच लंबे समय से उत्साह बना हुआ था, जो अब और बढ़ गया है।
इस साल रिलीज हुई सबसे सफल फिल्मों में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर 'आवारापन 2' का नाम भी शामिल है। बीते 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' से हुआ था, लेकिन कड़ी टक्कर के बावजूद बाजी इमरान हाशमी की इस फिल्म ने मारी।
“कलाई से कटा था बायां हाथ”, रामगंगा नहर किनारे अर्धनग्न शव मिलने से मचा हड़कंप; पहचान में जुटी पुलिस
दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की तरफ से इसे बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। फिल्म का कुल बजट 90 करोड़ रुपये था, जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए लाइफटाइम नेट कलेक्शन 152 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 220 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। इस धमाकेदार कमाई के चलते यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
सिनेमाघरों में बंपर सफलता हासिल करने के बाद अब 'आवारापन 2' ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो गई है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के साथ तय कर लिए गए थे।
फिलहाल, यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रेंट (किराए) बेसिस पर उपलब्ध है, जिसके लिए दर्शकों को 349 रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि, जिन लोगों के पास अमेजन प्राइम वीडियो का सामान्य मंथली सब्सक्रिप्शन है, वे आगामी 9 अक्टूबर से इस फिल्म को बिल्कुल फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकेंगे।
Location : Mumbai
Published : 27 September 2026, 3:23 PM IST