
आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला (Img- Pinterest)
Mumbai: टीवी जगत के मशहूर मॉडल, एक्टर और रैपर आसिम रियाज एक बार फिर बड़ी कंट्रोवर्सी के केंद्र में आ गए हैं। एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के साथ चल रही जुबानी जंग के बीच अब आसिम की सीधी भिड़ंत टीवी की दो 'पॉपुलर बहुओं'- रुबीना दिलैक और हिना खान से हो गई है।
हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान जब हिना और रुबीना ने आसिम के बर्ताव को शो के लिए 'परेशानी' और उनके रवैये को घमंडी बताया, तो आसिम ने भी खामोश रहने के बजाय सोशल मीडिया पर जोरदार पलटवार कर दिया।
आसिम रियाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' (ट्विटर) पर एक तीखा नोट शेयर करते हुए बिना नाम लिए दोनों अभिनेत्रियों पर निशाना साधा। आसिम ने लिखा कि उन्होंने पॉडकास्ट की वह क्लिप देखी है जिसमें 'टीवी इंडस्ट्री के आंटी-अंकल' उनके बारे में बात कर रहे थे।
I saw another clip from a podcast where these TV industry aunties and uncles were talking about how I bring TRP to every reality show I do. Well, the answer is YES, I DO. Good luck with your careers n keep playing your roles and being puppets in the industry.
— Asim Riaz (@imrealasim) September 2, 2026
‘अटेंशन पाने के लिए कितना गिरोगे?’ हिमांशी के दावों पर भड़के आसिम रियाज, पारस छाबड़ा को कहा सुअर
आसिम ने बेबाकी से स्वीकार किया कि हां, वे हर रियलिटी शो में टीआरपी लाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने दोनों पर तंज कसते हुए कहा कि वे इंडस्ट्री में महज 'कठपुतली' बनकर रोल निभाते रहें और अपने करियर पर ध्यान दें।
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के पॉडकास्ट 'द 4 पीओवी' में हिना खान बतौर मेहमान पहुंची थीं। चर्चा के दौरान हिना ने आसिम के उस पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो की सफलता का श्रेय खुद को दिया था।
वहीं, रुबीना ने आसिम के साथ काम करने का कड़वा अनुभव साझा करते हुए आरोप लगाया कि आसिम क्रू मेंबर्स और क्रिएटिव टीम के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी करते थे।
यश की फिल्म ‘Toxic’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, थिएटर्स के बाद अब इस OTT प्लेटफॉर्म पर दिखेगा असली एक्शन
रुबीना ने आसिम को शो के लिए 'न्यूसेंस वैल्यू' करार देते हुए कहा था कि उन्हें इस बात का घमंड है कि शो उनकी वजह से चलता है, जबकि सच्चाई यह है कि उन्हें अपने गिरते करियर पर विचार करना चाहिए। अब आसिम के इस तीखे जवाब के बाद रियलिटी शोज की टीआरपी और अभिनेताओं के रवैये को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस दो गुटों में बंट गए हैं।
Location : Mumbai
Published : 3 September 2026, 2:34 PM IST