
राजू और बाबू भैया के बीच आ गई है दरार? (Img- Pinterest)
Mumbai: बॉलीवुड में जब भी सबसे आइकॉनिक कॉमिक जोड़ियों की बात होती है, तो अक्षय कुमार और परेश रावल का नाम सबसे ऊपर आता है। 'हेरा फेरी' के राजू और बाबू भैया ने दशकों तक दर्शकों को हंसाया है। हालांकि, पिछले कुछ समय से गलियारों में यह चर्चा जोरों पर थी कि 'वेलकम टू द जंगल' (वेलकम 3) के ट्रेलर लॉन्च पर परेश रावल की गैरमौजूदगी के पीछे अक्षय कुमार संग उनका कोई बड़ा विवाद था।
इंडस्ट्री में यह नया एंगल तलाशा जा रहा था कि क्या स्टार्स के बीच का 'कंफर्ट जोन' अब खत्म हो चुका है? लेकिन अब खुद परेश रावल ने इन रूमर्स की धज्जियां उड़ाते हुए एक-एक सच सामने रख दिया है।
एक हालिया बातचीत में जब परेश रावल से सीधे पूछा गया कि वे 'वेलकम 3' के पहले ट्रेलर लॉन्च इवेंट में क्यों नहीं थे, तो उन्होंने साफ किया कि उस समय वे चंडीगढ़ में थे। दिलचस्प बात यह है कि उनके साथ सुनील शेट्टी भी उस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाए थे।
परेश ने बताया कि जब दोबारा एक दूसरा ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, तब वे वहां मौजूद थे। उन्होंने उन अफवाहों को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार ने बिना सुनील और परेश को बताए ट्रेलर फाइनल कर दिया था। परेश के मुताबिक, बतौर एक्टर या प्रोड्यूसर किसी को हर छोटी बात की रिपोर्ट देने की जरूरत नहीं होती।
इस पूरे विवाद में सबसे बड़ा मोड़ तब आया था जब यह खबर उड़ी कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश रावल को 25 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा था। इस पर सफाई देते हुए परेश ने बताया कि यह मामला अक्षय कुमार का नहीं, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट की बाध्यताओं का था। दरअसल, 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' फ्रैंचाइजी के असली राइट्स प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के पास हैं।
परेश ने साफ किया कि वह किसी भी तरह के कानूनी झमेले में नहीं पड़ना चाहते थे, इसलिए उन्होंने फिल्म से दूरी बनाई थी। अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अक्षय हमेशा अपनी फिल्मों में खास लोगों को बेहतरीन रोल देते हैं और उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है।
Location : Mumbai
Published : 16 July 2026, 3:11 PM IST