निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे युवक, रास्ते में मौत से हुआ सामना; दो की मौत, तीन गंभीर!

कौशाम्बी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के बाजापुर मोड़ पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में हंसराज और समर सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 November 2026, 2:10 PM IST

Kaushambi: कौशाम्बी में मंगलवार को सड़क पर रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला कि दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बाजापुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक पर सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में हंसराज और समर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

अचानक आमने-सामने आ गईं दोनों बाइकें

रुपये नहीं दिए तो ट्रैक्टर सीज! कौशाम्बी में दरोगा विकास मिश्रा पर वसूली और गाली-गलौज के आरोप

जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार को मंझनपुर थाना क्षेत्र के बाजापुर मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों किसी निमंत्रण में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार होकर मंझनपुर की तरफ आ रहे थे। दोनों बाइकें जब बाजापुर मोड़ के पास पहुंचीं तो उनके बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत (IMG: Dynamite News)

हंसराज और समर सिंह की मौके पर ही मौत

इस भीषण सड़क हादसे में हंसराज और समर सिंह की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं हादसे में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद सड़क पर घायल युवकों को देखकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। दो युवकों की मौत और तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।

आगे की जमीन गायब और हिस्से में थमा दिया पीछे का टुकड़ा, कौशाम्बी में जमीन के बंटवारे पर छिड़ा घमासान

पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Location :  Kaushambi

Published :  17 November 2026, 2:10 PM IST