मुजफ्फरनगर कचहरी में पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट! वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर कचहरी में मुकदमे की तारीख पर पहुंचे पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 October 2026, 3:48 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कचहरी परिसर के आसपास पति-पत्नी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्ष पुराने मुकदमे की तारीख पर पहुंचे थे, इसी दौरान कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो का संज्ञान लेकर घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

कचहरी में तारीख पर पहुंचे थे दोनों पक्ष

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पति-पत्नी अपने पुराने मुकदमे की तारीख पर कचहरी पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। आरोप है कि पति अमित कुमार तोमर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी सिया राठी और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की।

पुलिस को देखते ही बढ़ाई बाइक की रफ्तार और फिर? मुजफ्फरनगर में भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ तीन शातिर तस्कर दबोचे

महिला ने लगाए आरोप

मामले के अनुसार, मुजफ्फरनगर जिले के शाहडब्बर निवासी सिया राठी की शादी 3 मई 2026 को बागपत जिले के रणछाड़ गांव निवासी अमित कुमार तोमर के साथ हुई थी। सिया का आरोप है कि शादी के बाद उसे अपने पति के अन्य महिलाओं के साथ कथित संबंधों की जानकारी मिली। महिला के मुताबिक, जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

‘चंद्रशेखर आजाद नहीं, राक्षस है’, मुजफ्फरनगर में डॉ. संगीता सिंह का विवादित बयान; रोहिणी घावरी ने भी साधा निशाना

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही जांच

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा के मुताबिक, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुरुष और एक महिला के बीच लड़ाई होती दिखाई दे रही है। मामला कचहरी परिसर के आसपास का बताया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जानकारी में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच पहले से मुकदमा चल रहा था और दोनों उसकी तारीख पर आए थे। इसी दौरान कहासुनी के बाद मारपीट हुई।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  17 October 2026, 3:48 PM IST