
चंदौली में तेज रफ्तार का कहर (Dynamite News)
Chandauli: उत्तर प्रदेश में लगातार सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। जहां इसी कड़ी में एक ओर सड़क हादसे का मामला जुड़ गया है। बता दे कि यूपी के जिले चंदौली जिले से फिर एक बार सड़क हादसे की खौफनाक तस्वीर सामने आई है। चंदौली के नैशनल हाईवे -19 पर खड़ी डम्फर में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर ही चीक पुकार मच गई।
बता दे कि यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय का है। जहां चंदौली के नैशनल हाईवे -19 पर खड़ी डम्फर में ट्रक ने भयंकर टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। इस सड़क हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंस गया। जैसे तैसे स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर ड्राइवर को सही सलामत बाहर निकाला। जिसके बाद गंभीर हालत में ड्राइवर को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
हादसे को लेकर स्थानीय लोगों का कहना रहा कि यह सड़क हादसा NHAI की बड़ी लापरवाही से हुआ है। NHAI की बड़ी लापरवाही क्रेन पहुंची थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ड्राइवर की जान बचाई। फिलगाल ड्राइवर का इलाज जारी है।
बता दे कि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी यूपी के चंदौली जिले से सड़क हादसे का खौफनाक मंजर देखने को मिल चुका है। ऐसे में बढ़ते सड़क हादसों के आंकड़ों ने लोगों की नींद उड़ा कर रखी है।
Location : Chandauli
Published : 14 July 2026, 12:20 PM IST