
बारिश ने बढ़ाई परेशानी, सड़कों पर जलभराव (Source: Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में रातभर हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत समेत कई जिलों में भी बारिश दर्ज की गई।
जहां बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं राजधानी के कई इलाकों में जलभराव ने मुश्किलें बढ़ा दीं। कई सड़कें पानी में डूब गईं। कुछ स्थानों पर कमर तक पानी भरने की स्थिति बन गई। अलीगंज समेत कई इलाकों में घुटनों तक पानी जमा हो गया।
बारिश का पानी कई लोगों के घरों तक पहुंच गया। हालात ऐसे हो गए कि लोगों को जरूरी सामान लेने के लिए भी घर से बाहर निकलने में परेशानी हुई। जलभराव के कारण सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
‘ससुराल’ बना श्मशान? विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, खामोश दीवारें चीख-चीख कर दे रहीं साजिश की गवाही
मौसम विभाग ने 16 से 17 अगस्त के दौरान उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं शामिल हैं।
Mirzapur News: जिस काम से परिवार चलाता था, वही बना मौत की वजह; युवक की करंट लगने से मौत
मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 18 अगस्त के दौरान उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। लगातार बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में पानी भरने के साथ सड़क यातायात भी प्रभावित हो सकता है। लखनऊ में रातभर हुई बारिश के बाद जिस तरह कई इलाकों में पानी जमा हुआ, उससे आने वाले घंटों में हालात पर नजर रखना जरूरी हो गया है।
Location : Lucknow
Published : 16 August 2026, 3:27 PM IST
Topics : Heavy Rain Alert Lucknow Rain UP Weather