
प्रतीकात्मक छवि (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटला रोड पर इंसानियत को तार-तार कर देने वाली एक घटना घटी है। यहां एक महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या का असफल प्रयास किया गया। वारदात के बाद पीड़िता नग्न अवस्था में पड़ी हुई मिली, जिससे इलाके में भारी सनसनी और रोष फैल गया है।
इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना को लेकर पीड़िता की मासूम बेटी ने डरावने खुलासे किए हैं। बेटी के मुताबिक, घटना के समय दो लोग उसकी मां को जबरन खींचकर अपने साथ ले गए थे। हैवानियत का दायरा यहीं नहीं रुका, बल्कि उन दोनों आरोपियों की नीयत इतनी खतरनाक थी कि वे उस छोटी बच्ची को भी जान से मारना चाहते थे। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सिर्फ 7 महीने पहले रचाई थी शादी… फिर ऐसा क्या हुआ कि प्रेमी जोड़े ने एक साथ उठा लिया खौफनाक कदम?
महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़ी एक अन्य शर्मनाक घटना में एक शराबी पति की करतूत सामने आई है, जिसे अपनी हरकतों पर बिल्कुल भी शर्म नहीं आती है। आगरा में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका शराबी पति शराब की लत और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उस पर देह व्यापार (प्रॉस्टिट्यूशन) कराने का अनैतिक दबाव बना रहा था।
महिला का कहना है कि जब उसने इस घिनौने कृत्य का कड़ा विरोध किया, तो उसके साथ बेहरमी से मारपीट की गई। स्थिति इतनी बदतर हो गई कि उस महिला को अपने मात्र 15 दिन के मासूम नवजात बच्चे को लेकर अपनी जान बचाकर ससुराल से भागना पड़ा।
पीड़िता के अनुसार, जब उसकी शादी हुई थी तो ससुराल पक्ष के लोगों ने सरासर झूठ बोला था। उन्होंने दावा किया था कि लड़का अच्छा खासा कमाता है, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत थी- वह पूरी तरह बेरोजगार निकला और आगे चलकर शराब का गंभीर लती बन गया।
पत्थरबाजी, विरोध और फिर भारी पुलिस बल… देवरिया के लवकनी गांव में आखिर क्या हुआ? जानिए पूरा मामला
शादी के कुछ समय बाद ही पति का असली चेहरा सामने आ गया और वह अनैतिक दबाव बनाने के साथ-साथ लगातार हिंसा पर उतर आया। मजबूरन घर छोड़ने के बाद से ही वह पीड़िता पिछले तीन साल से लगातार न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। वर्तमान में इस मामले को लेकर परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है, ताकि किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके।
Location : Firozabad
Published : 31 July 2026, 11:27 AM IST