क्षेत्र के नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 5 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (फुलवरिया) में हुए रविंद्र चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रविंद्र चौधरी हत्याकांड
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 5 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (फुलवरिया) में हुए अरविंद चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 103(1) (पूर्व में आईपीसी की धारा 302) के तहत पंजीकृत किया गया है।
क्या है पूरी घटना?
पुलिस के मुताबिक, यह पूरी घटना 16 मार्च की रात करीब 9 बजे की है। आरोप है कि मृतक अरविंद चौधरी को आरोपियों ने बहाने से घर से बुलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल होने के कारण अरविंद चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के पीछे पुरानी रंजिश मुख्य कारण
वहीं मृतक के पिता इंद्रासन चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने शेषमणि चौधरी, राज बब्बर चौधरी,उमानाथ,दुर्गेश चौधरी और रामकेश यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश मुख्य कारण है। उनका कहना है कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत अरविंद्र चौधरी को घर से बुलाया और उसकी हत्या कर दी।
महराजगंज में ओमप्रकाश राजभर को काला झंडा दिखाने के मामले ने पकड़ा तूल, जानिए नया अपडेट
मामले की हर पहलू से गहन जांच
जानकारी के मुताबिक, थानाध्यक्ष फरेंदा योगेंद्र राय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।