
प्रतीकात्मक छवि
Kannauj: कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर सराफा व्यापारी की पत्नी की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला घर में अकेली थी और बदमाश हत्या के बाद जेवर लूटकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, Chhibramau के बनवारी नगर निवासी मंजू वर्मा की हत्या की गई है। उनके पति राजीव वर्मा विशुनगढ़ में सराफा की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह सोमवार सुबह वह अपने बेटे सुधांशु के साथ दुकान पर चले गए थे।
परिवार को फतेहगढ़ स्थित ससुराल में गंगा दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। दोपहर करीब 1:51 बजे राजीव वर्मा ने पत्नी से मोबाइल पर बात की और उन्हें तैयार रहने को कहा।
शाम करीब 5:30 बजे जब राजीव वर्मा घर पहुंचे तो पत्नी मंजू वर्मा मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनके चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे। वहीं गले से सोने की चेन, हाथ की पांच अंगूठियां और कान के टॉप्स गायब थे।
प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट के बाद हत्या का माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही Kapil Dubey पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
Location : Kannuj
Published : 25 May 2026, 7:33 PM IST
Topics : Chhibramau Crime Jewellery Trader Wife Murdered Kannauj Murder Case kannuaj news Uttar Pradesh crime news