छठ का खरना मनाने गए थे दंपति, लौटे तो बिखर गईं खुशियां! बेटे की शादी के गहने तक ले गए चोर, रोती रही मां

देवघर के सत्संग चौक के पास छठ के खरना का प्रसाद खाने गांव गए बुजुर्ग दंपति के घर बड़ी चोरी हो गई। अज्ञात चोर करीब 20 से 25 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने बेटे की हालिया शादी के गहने भी नहीं छोड़े। नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 November 2026, 12:41 PM IST

Deoghar: झारखंड के देवघर में चोरों ने छठ महापर्व की आस्था और खुशियों के बीच एक बुजुर्ग परिवार को ऐसा जख्म दिया है, जिसे भुलाना आसान नहीं होगा। परिवार छठ का खरना प्रसाद ग्रहण करने गांव गया था और इधर अपराधियों ने उनके घर को ही निशाना बना लिया। चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

खरना का प्रसाद खाने गए थे दंपति

पूरा मामला देवघर के नगर थाना क्षेत्र में सत्संग चौक के पास का है। यहां रहने वाले सुमन कुमार राय और उनकी पत्नी छठ महापर्व के खरना का प्रसाद ग्रहण करने अपने गांव बाघमारी, देवीपुर गए हुए थे। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ समय के लिए घर खाली छोड़ना उनके लिए इतनी बड़ी मुसीबत बन जाएगा। दंपति के गांव जाने के बाद अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। अपराधियों ने घर में घुसकर कीमती सामान, जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

देवघर में छठ घाटों पर रहेगी NDRF की पैनी नजर, 135 जवान और आधुनिक उपकरण संभालेंगे मोर्चा

20 से 25 लाख की संपत्ति लेकर फरार हुए चोर

पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर घर से करीब 20 से 25 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की रकम और सामान का पूरा ब्योरा सामने आना अभी बाकी है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक नुकसान काफी बड़ा है।

देवघर में छठ के खरना पर चोरी (IMG: Dynamite News)

बेटे की शादी के गहने भी ले गए अपराधी

इस चोरी ने परिवार को सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं पहुंचाया, बल्कि भावनात्मक रूप से भी तोड़ दिया है। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि हाल ही में उनके बेटे की शादी हुई थी। शादी के बाद घर में बहू के गहने और अन्य कीमती सामान रखे हुए थे। चोर इन गहनों को भी अपने साथ ले गए।

सोने की चमक और गाड़ियों की रफ्तार से देवघर गुलजार, दीपावली पर 100 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ वारदात के तरीके और संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Location :  Deoghar

Published :  15 November 2026, 12:41 PM IST