गाड़ी हटाने को कहा तो पड़ोसी ने चला दी 15 राउंड गोलियां, टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड की हत्या

क महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड परमजीत धनखड़ की हरियाणा के फरीदाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि शुक्रवार रात उनके पड़ोसी मोनू शर्मा ने पिस्तौल से करीब 15 राउंड फायरिंग की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 November 2026, 6:59 PM IST

New Delhi: टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड परमजीत धनखड़ की हरियाणा के फरीदाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि शुक्रवार रात उनके पड़ोसी मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से करीब 15 राउंड फायरिंग की। परमजीत को 9 गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पार्किंग एरिया को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पार्किंग एरिया में कुत्ते के गंदगी करने और गाड़ियों की पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात, जब परमजीत जिम से लौटे और उन्होंने मोनू से अपनी (परमजीत की) तय जगह पर खड़ी गाड़ी हटाने को कहा, तो मोनू ने फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें: PM Modi पर खड़गे की टिप्पणी से गरमाई राजनीति, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

परिवार के साथ आरोपी फरार

घटना के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ फरार हो गया। परमजीत के बेटे शौर्य की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से खाली कारतूस बरामद किए। परमजीत सिंगापुर में रहते थे और 5 नवंबर को भारत आए थे। उन्हें 24 नवंबर को अपने भतीजे की शादी में शामिल होना था।

पहले भी मोनू और शौर्य के बीच विवाद हो चुका था

परमजीत का परिवार सेक्टर-21C की बिल्डिंग नंबर 641 की पहली मंजिल पर रहता है, जबकि आरोपी मोनू का परिवार तीसरी मंजिल पर रहता है। सूरजकुंड पुलिस स्टेशन के SHO प्रहलाद के अनुसार, 4-5 दिन पहले भी मोनू और शौर्य के बीच विवाद हुआ था, हालांकि उस समय मामला सुलझा लिया गया था।

ये भी पढ़ें: Haryana Road Accident: नारनौल में भीषण हादसा, गड्ढे में गिरा डम्पर, चालक की मौत के बाद भड़का हंगामा

जांच में जुटी पुलिस

SHO प्रहलाद ने बताया कि परमजीत के बेटे शौर्य की शिकायत के आधार पर मोनू शर्मा (उर्फ मोहन), उसकी पत्नी दिव्या, बेटे मयंक, बेटी नैना और भाई हेतराम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। परमजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

Location :  New Delhi

Published :  7 November 2026, 6:59 PM IST