गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: कभी असद से थी जय-वीरू वाली जिगरी दोस्ती, फिर दुश्मनी में कैसे बदली कहानी?

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। कभी जिगरी दोस्त रहे सूर्या चौहान और असद के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोस्ती खूनी दुश्मनी में बदल गई? जानिए विवाद, हत्या और एनकाउंटर की पूरी कहानी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 May 2026, 8:59 AM IST

Ghaziabad: खोड़ा के नवनीत विहार में रहने वाला असद को कभी सूर्या चौहान का करीबी दोस्त बताया जाता था। दोनों एक साथ घूमते-फिरते थे और इलाके में अक्सर साथ नजर आते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, नवनीत विहार की गलियों में हिंदू और मुस्लिम परिवार वर्षों से साथ रहते आए हैं और दोनों परिवार भी एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। दोनों एक ही गली में रहते थे, लेकिन बाद में असद के पिता ने अपना घर बेच दिया और दूसरी गली में ले लिया। हालांकि, दोनों की दोस्ती इतनी पक्की थी कि साथ फिर भी नहीं छूटा।

8 महीने पहले हुआ था विवाद

बताया जाता है कि करीब आठ महीने पहले किसी बात को लेकर सूर्या और असद के बीच विवाद हुआ था। यह विवाद मारपीट तक पहुंच गया था। हालांकि उस समय स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने हस्तक्षेप कर दोनों के बीच समझौता करा दिया था। इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत और मेलजोल बना रहा, लेकिन समय-समय पर कहासुनी और तनाव की बातें सामने आती रही।

Ghaziabad Murder Case: “बकरा हलाल होते देखा है?” बोलकर सूर्या को ले गए अपने साथ, फिर चाकुओं से हमला कर उतारा मौत के घाट

बकरीद के दिन हत्या का आरोप

परिजनों और सूर्या के दोस्तों का आरोप है कि बकरीद के दिन असद ने फोन कर सूर्या को मिलने के लिए बुलाया था। सूर्या अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा, जहां उसके साथ विवाद हुआ और बाद में उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें सूर्या की मौत हो गई। सूर्या पर काफी बार चाकू से वार किया था।

हत्या के बाद इलाके में बढ़ा तनाव

सूर्या की मौत के बाद नवनीत विहार और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों ने शुरू में अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया था और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। बाद में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समझाने पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।

घर के बाहर मांस की थैली मिलने का दावा

घटना के बाद एक और विवाद तब सामने आया जब स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सूर्या के घर के बाहर मांस से भरी एक थैली मिली थी। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच एजेंसियां इस दावे की भी पड़ताल कर रही हैं। परिजनों के अनुसार सूर्या की मां एक निजी फैक्ट्री में काम करती हैं, जबकि उसका बड़ा भाई मेरठ में नौकरी करता है। परिवार का कहना है कि सूर्या पढ़ाई कर रहा था और भविष्य में परिवार का सहारा बनने की उम्मीद थी।

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: मुख्य आरोपी असद एनकांउटर में ढेर, बकरीद के दिन की थी छात्र की हत्या

आरोपी हुआ एनकाउंटर में ढेर

रविवार सुबह गाजियाबाद पुलिस ने सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। जानकारी के अनुसार, खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम को असद की लोकेशन मिलने के बाद अभय खंड क्षेत्र में घेराबंदी की गई। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख असद ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें असद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है।

Location :  Ghaziabad

Published :  31 May 2026, 8:59 AM IST