साइबर थाना की बड़ी सफलता: चोरी हुए मोबाइल से निकाली गई 95,937रुपये की रकम पीड़िता को वापस दिलाई

सुलतानपुर साइबर थाना ने मोबाइल चोरी के बाद बैंक खाते से निकाली गई 95,937 रुपये की रकम पीड़िता को वापस दिलाई। तकनीकी जांच और बैंक समन्वय के जरिए साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने साइबर अपराध की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर तत्काल शिकायत करने की अपील की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 August 2026, 7:00 PM IST

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में साइबर थाना सुलतानपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार एक महिला की ₹95,937 की धनराशि वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से पीड़िता को राहत मिली है।

मोबाइल चोरी के बाद खाते से निकले थे रुपये

पुलिस के अनुसार, मामला साइबर क्राइम थाना में दर्ज मु.अ.सं. 53/2025 से संबंधित है। 20 अगस्त 2025 को पीड़िता का ओप्पो मोबाइल फोन चोरी हो गया था। इसके बाद उसके बैंक खाते से ₹97,200 की धनराशि अवैध रूप से निकाल ली गई थी।

Sultanpur: सब्जी-फल खरीदने निकले तो फंस जाएंगे जाम में! अमहट मंडी की ये तस्वीरें खोल रही व्यवस्था की पोल

तकनीकी जांच से मिली सफलता

घटना की सूचना मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। विभिन्न बैंकिंग संस्थानों और डिजिटल प्लेटफॉर्म से समन्वय स्थापित कर धनराशि को होल्ड कराया गया। लगातार प्रयासों के बाद ₹95,937 की रकम सफलतापूर्वक पीड़िता के खाते में वापस कराई गई।

पीड़िता ने जताया आभार

धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने सुलतानपुर पुलिस और साइबर थाना टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई से उनकी बड़ी आर्थिक क्षति होने से बच गई।

Sultanpur: 10 अगस्त से सुलतानपुर में शुरू होगा राष्ट्रभक्ति का महासंग्राम, जानिए बीजेपी की पूरी तैयारी

साइबर थाना की अपील

साइबर थाना सुलतानपुर ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, मोबाइल चोरी के बाद बैंकिंग धोखाधड़ी या अन्य डिजिटल अपराध की घटना हो, तो बिना देरी राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा निकटतम साइबर क्राइम थाना से संपर्क करें। समय रहते शिकायत करने पर ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना अधिक रहती है।

Location :  Sultanpur

Published :  7 August 2026, 7:00 PM IST