गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार का कहर, चेंबर 168 के पास पलटी कार; PGI डॉक्टर गंभीर

बदायूं में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर चेंबर नंबर 168 के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार लखनऊ PGI के डॉक्टर आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पैरामेडिकल टीम ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 26 September 2026, 4:50 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं जिले से गुजर रहे निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा चेंबर नंबर 168 के पास हुआ। दुर्घटना में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे पर तैनात इमरजेंसी पैरामेडिकल टीम मौके पर पहुंची और घायल को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे बदायूं जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

लखनऊ से हरियाणा जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान आदित्य पुत्र राकेश, निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आदित्य लखनऊ स्थित पीजीआई में डॉक्टर हैं और लखनऊ से अपने गृह जिले हरियाणा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर चेंबर नंबर 168 के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार डॉक्टर को गंभीर चोटें आईं।

’10 दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ी जंग’ सिर का ऑपरेशन, कोमा का सन्नाटा और हार गई योगेश की सांसें; बदायूं में पसरा मातम

मौके पर पहुंची पैरामेडिकल टीम

हादसे की सूचना मिलते ही गंगा एक्सप्रेस-वे पर तैनात इमरजेंसी पैरामेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घायल को कार से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद बिना देरी किए घायल को बदायूं जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

तेज रफ्तार को बताया जा रहा हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी में कार की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर वाहन चलाते समय गति और सड़क की स्थिति को लेकर विशेष सावधानी जरूरी है।

दोस्त को छोड़ने जा रहा था साथी और रास्ते में मौत ने थाम लिया दामन, बदायूं में तेज रफ्तार डम्फर ने दोनों रौंदा

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, वाहन की रफ्तार कितनी थी और दुर्घटना के समय सड़क की स्थिति कैसी थी, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Location :  Budaun

Published :  26 September 2026, 4:50 PM IST

Advertisement