
शर्मसार करने वाली वारदात (Img: Google)
New Delhi: उत्तरी दिल्ली (North Delhi) के बुराड़ी (Burari) इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे के आदी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत और मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
दिल्ली के बुराड़ी इलाके से सामने आई एक घटना ने समाज को अंदर तक झकझोर दिया है। जिस बेटे को मां ने अपने संघर्ष और मेहनत से बड़ा किया। उसी पर अपनी बुजुर्ग मां के साथ अमानवीय हरकत करने का आरोप लगा है। आरोप है कि नशे की हालत में बेटे ने अपनी मां को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग भी इस मामले को सुनकर हैरान रह गए।
दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी के साथ दरिंदगी के बाद हत्या… नौकर पर शक!
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने बेटे और पोती के साथ उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रहती थीं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी बुजुर्ग महिला पर थी। वह घरों में घरेलू काम कर किसी तरह परिवार का गुजारा करती थीं। बताया जा रहा है कि उनका 36 साल बेटा लंबे समय से नशे का आदी था। उसके पास कोई स्थायी रोजगार नहीं था और वह अक्सर घर में झगड़ा करता था।
मामले की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जब आरोपी ने अपनी 16 साल बेटी के साथ मारपीट की। पिता के व्यवहार और रोजाना के झगड़ों से परेशान होकर बेटी अपनी बुआ के घर चली गई। शनिवार रात घर में बुजुर्ग मां अकेली थीं। इसी दौरान आरोपी नशे की हालत में घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि मां ने उसे खाना खाने के लिए कहा, इसी बात पर वह गुस्से में आ गया। आरोप है कि उसने मां को बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपी घर में ही सो गया। तड़के सुबह बुजुर्ग महिला ने किसी तरह खुद को मुक्त कराया और पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। जांच रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।
बुराड़ी थाना पुलिस अफसर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी की नशे की लत कितने समय से थी और क्या पहले भी घर में हिंसा की घटनाएं हुई थीं।
Location : New Delhi
Published : 22 April 2026, 2:45 PM IST
Topics : burari news crime news Delhi Crime Delhi Police