प्रेमी को नहीं बुलाया तो नहीं उतरूंगी! मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका और नीचे खड़े लोगों की अटकी सांसें

थाने से लौटने के कुछ देर बाद युवती मोबाइल टावर पर क्यों चढ़ गई? प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद के बीच पुलिस उसे सुरक्षित उतारने में जुटी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 15 October 2026, 6:50 PM IST
google-preferred

Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में गुरुवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला चौराहे पर बनगवा बरई गांव की रहने वाली एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती की इस हरकत के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही है।

थाने से लौटने के बाद टावर पर चढ़ी युवती

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह पुलिस प्रेमी और प्रेमिका दोनों को थाने लेकर गई थी। वहां दोनों को समझाने के बाद वापस भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि इसके कुछ समय बाद ही युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

सिद्धार्थनगर में मतदाता सूची से नाम कटने पर गरमाई सियासत: BKU ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी युवती

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, युवती की मांग है कि जब तक उसके प्रेमी को मौके पर नहीं बुलाया जाता, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। सुबह करीब पांच बजे हुई इस घटना की जानकारी फैलते ही चौराहे पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक ट्रेन हादसा, व्यक्ति की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

युवती को सुरक्षित उतारने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल प्राथमिकता युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की है। मामले की आगे की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Location :  Siddharthnagar

Published :  15 October 2026, 6:50 PM IST

Related News

Advertisement