दिल्ली में गैंगवार: शूटर ने गोली की मारकर हत्या, गोगी और टिल्लू गैंग के दुश्मनी

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटरों ने गोगी गैंग के सदस्य साहिल सोलंकी को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 15 February 2026, 2:27 AM IST

New Delhi: राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 में एक बार फिर से खूनखराबे की वारदात सामने आई है, जहां साहिल सोलंकी नामक युवक को ताबड़तोड़ गोली मारी गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई और इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार साहिल सोलंकी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और गोगी गैंग का सक्रिय सदस्य माना जाता था। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटरों द्वारा यह हमला किया गया।

दिल्ली से आए युवक को मैनपुरी पुलिस ने फर्जी तरीके से भेजा जेल! पीड़ित ने SP ऑफिस जानकर Video में सुनाई दर्दभरी आपबीती

लंबे समय से चल रही खूनी दुश्मनी

दिल्ली में टिल्लू ताजपुरिया और गोगी गैंग के बीच लंबे समय से खूनी संघर्ष जारी है। इन दोनों गिरोहों के बीच पिछले कई सालों में 50 से अधिक मर्डर हो चुके हैं। इससे पहले गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र गोगी को रोहिणी कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

टिल्लू ताजपुरिया गिरोह की सख्ती

टिल्लू ताजपुरिया गिरोह दिल्ली-एनसीआर में एक कुख्यात गिरोह के रूप में जाना जाता है। इसका नाम इसके सरगना टिल्लू ताजपुरिया के नाम पर पड़ा, जो अब नहीं रहे। इस गिरोह का मुख्य धंधा जबरन रंगदारी वसूली, हत्याएं, गोलीबारी, जमीन हड़पना, अपहरण और ड्रग्स तस्करी माना जाता है। टिल्लू की मौत के बाद भी उसके सहयोगी लगातार हमला करने और इलाके में दहशत फैलाने की घटनाओं में शामिल हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज में NET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर, 12 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद खाली; जानें डिटेल्स

पुलिस की जांच और सुरक्षा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी शूटरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। रोहिणी सेक्टर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि अन्य वारदातों को रोका जा सके।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 15 February 2026, 2:27 AM IST