शकूरपुर में खूनी वारदात: 12 घंटे में दो युवकों की हत्या, 9 आरोपी

शकूरपुर के सुभाष प्लेस क्षेत्र में महज 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दूसरी वारदात रात करीब एक बजे जेजे कॉलोनी जी-ब्लॉक रोड पर हुई। आरोप है कि उनमें से एक शख्स ने चाबी के छल्ले में लगी छोटा चाकू निकालकर गर्दन पर कई वार कर दिए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 November 2026, 11:44 AM IST

New Delhi: शकूरपुर के सुभाष प्लेस क्षेत्र में महज 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक मामले में नाबालिग समेत 3 लोगों को पकड़ा है। दूसरे मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे शकूरपुर गांव में नौशाद (17) की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें-मां-बेटी की हत्या के बाद से फरार था इनामी बदमाश, गाजीपुर में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा सोनू

सामने आया सच

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि नौशाद की बहन से एक शख्स की दोस्ती थी। इसे लेकर नौशाद और युवक के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी मामले में नौशाद की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में अतीकुर रहमान (21) और दो नाबालिगों को पकड़ा है। अन्य लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है।

चाकू मारकर दो युवकों की हत्या(img: AI Generated )

रात में हुई फिर वारदात

दूसरी वारदात रात करीब एक बजे जेजे कॉलोनी जी-ब्लॉक रोड पर हुई। शकूरपुर निवासी योगेश (28) शादी समारोह से लौटने के बाद दोस्तों के साथ खड़े थे। तभी कार सवार 6 लोगों से तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने को लेकर कहासुनी हो गई। कार सवार आगे निकल गए, लेकिन कुछ दूरी से यूटर्न लेकर वापस आए। आरोप है कि उनमें से एक शख्स ने चाबी के छल्ले में लगी छोटा चाकू निकालकर योगेश की गर्दन पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। योगेश और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और एक ही इलाके में रहते थे।

ये भी पढ़ें-विटामिन B12 की कमी से करीब दो-तिहाई किशोर प्रभावित, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की भी स्थिति चिंताजनक

आरोपी पर पहले से चल रहे तीन केस

पुलिस ने बाद में मोहित उर्फ ममेोनी (24), अभिषेक उर्फ अबली (28), साहिल (29), शशांक (24), अंकित (26) और वरुण (26) को गिरफ्तार कर लिया। मोहित उर्फ मोनी पर पहले से तीन, अभिषेक उर्फ अबली पर एक और शशांक पर भी एक मामला दर्ज है। योगेश सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे। परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए पढ़ाई के साथ स्कूल वैन भी चलाते थे।

Location :  New Delhi

Published :  28 November 2026, 11:44 AM IST