
प्रतीकात्मक छवि (Img: Google)
Saharanpur : सहारनपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 4 बच्चों के पिता ने 2 बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा लिया। आरोप है कि महिला को पहले करनाल में रखकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।
पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी सब्बन ने खुद को अविवाहित बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा किया। इसी भरोसे पर वह उसके साथ चली गई। बाद में आरोपी ने महिला को अपने जाल में फंसाकर लंबे समय तक शोषण किया और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने लगा।
मामला सिर्फ शोषण तक ही सीमित नहीं रहा। महिला का आरोप है कि आरोपी और उसके परिजन उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगे। लगातार प्रताड़ना बढ़ने पर पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी महिला को उत्तर प्रदेश से बाहर हरियाणा के करनाल में किराए के मकान में रखे हुए था। वहां भी महिला पर निकाह के लिए दबाव और विवाद होते रहे। आरोपी ने स्वीकार किया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े और मारपीट होती थी।
Saharanpur: मस्जिद के कमरे में मुतवल्ली का मिला शव… नाक से खून, सिर पर चोट, हत्या या हादसा?
एसएसपी के निर्देश पर गंगोह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सब्बन को बुढ्ढाखेड़ा पैठ रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और धर्म परिवर्तन से जुड़े कानूनों के तहत केस दर्ज किया है और उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।
Location : Saharanpur
Published : 26 May 2026, 11:26 AM IST
Topics : arrest ConversionCase Saharanpur uttarpradesh क्राइम