शादीशुदा महिला की गांव के युवक से बढ़ीं नजदीकियां, फिर खेत की पगडंडी पर मिला शव; पति ने लगाया हत्या का आरोप

रायबरेली के हरदीटीकर गांव में खेत की पगडंडी पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका रीता देवी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। करीब 17 साल पहले जम्मू में शुरू हुई उसकी शादीशुदा जिंदगी की कहानी अब पुलिस जांच के दायरे में है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 October 2026, 2:08 PM IST

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक महिला का शव खेत की पगडंडी पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतका की पहचान रीता देवी के रूप में हुई है। उसके पति मनोज ने गांव के ही धर्मेश पासी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फिलहाल महिला की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होगी।

17 साल पहले जम्मू में हुई थी मुलाकात

मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के हरदीटीकर गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, मनोज करीब 17 साल पहले जम्मू में माली का काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात रीता से हुई। दोनों ने शादी कर ली और उनके दो बच्चे भी हुए। इसके बाद रीता अपने पति के साथ रहने लगी।

ये भी पढ़ें- बरेली में प्रेम प्रसंग का मामला पड़ा भारी! हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही सस्पेंड, SSP ने बैठाई जांच

गांव के व्यक्ति से बढ़ीं नजदीकियां

बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में रीता की नजदीकियां गांव के ही धर्मेश पासी से बढ़ गई थीं। इसके बाद वह धर्मेश के साथ रहने लगी। हालांकि, करीब एक साल पहले दोनों के बीच मनमुटाव हो गया, जिसके बाद रीता फिर अपने पति मनोज के पास लौट आई थी।

पति ने लगाया हत्या का आरोप

फिलहाल मनोज जम्मू में है। महिला का शव मिलने के बाद उसने धर्मेश पर हत्या का आरोप लगाया है। शव पर चोट के निशान मिलने के चलते पुलिस मामले को गंभीरता से जांच रही है। हालांकि, अभी तक हत्या के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- दशहरे की छुट्टी पर मसूरी जा रहे थे 5 दोस्त, सहारनपुर में पलटी थार, 3 की ऑन द स्पॉट मौत

पुलिस जांच के बाद खुलेगा मौत का राज

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में डलमऊ के सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने जानकारी दी अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सबकी नजर है।

Location :  Raebareli

Published :  18 October 2026, 2:08 PM IST