हिंदी
मुर्गी फार्म पर युवक की मौत (Img: Dynamite News)
Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के किठौली जलालपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार रात युवक अपने मुर्गी फार्म पर था। बुधवार सुबह परिजन फार्म पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान किठौली जलालपुर निवासी विवेक वर्मा (25) पुत्र राम चंद्र वर्मा के रूप में हुई है। विवेक गांव में ही मुर्गी फार्म चलाता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात फार्म पर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बुधवार सुबह जब परिजन फार्म पहुंचे तो विवेक का शव एंगल के सहारे रस्सी से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजन घबरा गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और घर ले आए।
प्रतापगढ़ में छात्रा से छेड़खानी के आरोपियों का सड़क पर निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर मांगते रहे माफी
विवेक अपने भाइयों अभिषेक वर्मा और अनुज कुमार वर्मा में सबसे बड़ा था। परिवार में उसकी सबसे छोटी बहन सेजल की उम्र 15 वर्ष बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, अभी परिवार के किसी भी भाई की शादी नहीं हुई थी। विवेक की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक व्याप्त है।
प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: भागवत कथा के दौरान गैस सिलेंडर फटा, महिला की मौत, 3 झुलसे
इस मामले में पट्टी कोतवाली के प्रभारी कोतवाल शुभनाथ साहनी ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का आधिकारिक रूप से पता नहीं चल सका है। मामले में आगे की जानकारी पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Pratapgarh
Published : 14 October 2026, 1:20 PM IST