Palghar Double Murder: मां-बेटी की लाशें और खून से लथपथ कातिल; पालघर पुलिस भी मंजर देख रह गई दंग

Palghar Double Murder: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार क्षेत्र में एक घर के भीतर दो महिलाओं की हत्या और एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले को निजी रंजिश व विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के विस्तृत विवरण और पुलिस कार्रवाई की जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।

Updated : 30 April 2026, 6:52 AM IST
google-preferred

Palghar: महाराष्ट्र के पालघर जिले से रूह कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां विरार (पश्चिम) इलाके में एक युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज होकर एक महिला और उसकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

रिश्ते के खिलाफ थी मां, विवाद बढ़ा तो घर को बनाया कत्लखाना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सईदा मिश्रा और उनकी बेटी नैन्सी के रूप में हुई है। आरोपी शिवम नैन्सी से शादी करना चाहता था, लेकिन सईदा इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थीं। बुधवार सुबह शिवम उनके फ्लैट पर पहुंचा और बहस करने लगा।

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: ममता का किला बचेगा या खिलेगा ‘कमल’? महासर्वे के नतीजों ने बढ़ाई धड़कनें

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और चाकू से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जब पुलिस को सूचना दी, तब जाकर मामला खुला।

Kanpur Cyber Fraud: आईफोन में 15 टेलीग्राम ग्रुप और करोड़ों का खेल: जूते सिलने वाले का बेटा कैसे बना साइबर क्राइम का ‘सुल्तान’?

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आरोपी को निकाला बाहर, हत्या का मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। आखिरकार पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर घुसना पड़ा, जहां मां-बेटी की लाशें खून से लथपथ पड़ी थीं और शिवम खुद को घायल कर तड़प रहा था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (एक) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Location :  Palghar

Published :  30 April 2026, 6:52 AM IST

Advertisement