जितनी नशीली आंखें, उतना गंदा धंधा, नोएडा में नशे की सप्लाई करने वाली महिला गैंग का भंडाफोड़; 5 महिलाएं गिरफ्तार

नोएडा में नशे के कारोबार से जुड़ी एक ऐसी महिला गैंग का खुलासा हुआ है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। कार्रवाई के बाद सामने आए पुराने रिकॉर्ड और नेटवर्क की जानकारी ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 July 2026, 5:03 PM IST

Noida: नोएडा में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेक्टर-20 थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक महिला गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिलाओं का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। इनके खिलाफ दिल्ली, लखनऊ, आगरा और इटावा समेत कई शहरों में चोरी, लूट और अन्य संगीन मामलों के मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

सेक्टर-18 में पुलिस ने बिछाया जाल

सेक्टर-20 थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से शुक्रवार को सेक्टर-18 स्थित बिजलीघर के पास बने पार्क में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नेहा, प्रेमा, बिंदिया उर्फ सोनाक्षी, लक्ष्मी और सुशीला उर्फ करिश्मा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 6 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

ये भी पढ़ें- Mirzapur: आखिर मिर्जापुर में ऐसा क्या हुआ कि बढ़ानी पड़ी सुरक्षा? पुलिस भी अचानक हुई अलर्ट, जानिए पूरा मामला

कई राज्यों में फैला आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में पता चला कि गिरफ्तार महिलाओं में नेहा और बिंदिया मध्य प्रदेश के राजगढ़ की रहने वाली हैं, जबकि लक्ष्मी और सुशीला मूल रूप से आगरा की निवासी हैं और फिलहाल दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रह रही थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बिंदिया, लक्ष्मी और सुशीला के खिलाफ दिल्ली, आगरा और इटावा में चोरी, लूट और लूट के प्रयास जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं नेहा के खिलाफ भी लखनऊ में चोरी का मुकदमा दर्ज है। इन जानकारियों के बाद पुलिस इनके पुराने आपराधिक नेटवर्क को भी खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें- बहन के घर जा रहा था युवक, रास्ते में छीन ली गई जिंदगी… 15 साल बाद आखिरकार मिला इंसाफ

अब सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह महिला गैंग अवैध गांजा कहां से लाती थी और नोएडा समेत एनसीआर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई करती थी। पुलिस इनके अन्य साथियों, सप्लायर और खरीदारों की भी पहचान करने में जुटी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि यह गिरोह कब से सक्रिय था और इसके तार किन-किन राज्यों से जुड़े हैं।

Location :  Noida

Published :  17 July 2026, 5:03 PM IST