नोएडा के मोरना गांव में अग्निकांड: धू-धू कर जली दुकानें, चंद मिनटों में लाखों रुपये का माल हुआ स्वाहा

नोएडा के मोरना गांव में कबाड़ की दुकानों में लगी भीषण आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 May 2026, 12:21 PM IST

Noida Desk: गुरुवार की सुबह मोरना गांव आग लग गई। मामला सेक्टर-24 थाना क्षेत्र का है। गुरुवार की सुबह कबाड़ की दो दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में टीन शेड के अंदर रखा कबाड़ धू-धू कर जलने लगा।

ज्वलनशील सामान बना कारण

कबाड़ में मौजूद प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण काले धुएं का घना गुबार उठने लगा, जिसे काफी दूर से देखा जा सकता था। घटना के स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

चार दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने एक के बाद एक चार फायर टेंडर मौके पर भेजे। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग की लपटें तेज होने के कारण शुरुआती समय में राहत कार्य में काफी दिक्कत आई।

कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी

फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों और मकानों तक भी आग फैल सकती थी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

Bureaucracy News: कौन हैं IPS विनायक गोपाल भोंसले? जिनकी चेतावनी से कांप उठा मेरठ का गैंगस्टर परिवार

ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने की आशंका

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि मोरना गांव स्थित टीन शेड में चल रही दो कबाड़ की दुकानों में आग लगी थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी ज्वलनशील पदार्थ की वजह से आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Location :  Noida

Published :  28 May 2026, 12:21 PM IST