नैनीझील में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, एक हफ्ते में मिला तीसरा शव, शहर में सनसनी

नैनीताल की शांत मानी जाने वाली नैनीझील एक बार फिर दर्दनाक घटना से दहल गई है। झील से एक युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से लापता था और उसका सामान पहले ही झील किनारे मिला था।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 June 2026, 8:42 PM IST

Nainital: सरोवर नगरी नैनीताल की नैनीझील से मंगलवार सुबह एक 31 वर्षीय युवक का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। बीते एक सप्ताह के भीतर झील से शव मिलने का यह तीसरा मामला है। मृतक की पहचान मल्लीताल निवासी प्रकाश आर्य के रूप में हुई है, जो स्थानीय होटल में कार्यरत था और पिछले तीन दिनों से लापता चल रहा था।

देर रात तक घर नहीं पहुंचा युवक

जानकारी के अनुसार प्रकाश आर्य सोमवार रात करीब आठ बजे अपने एक दोस्त से मिलने की बात कहकर होटल से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। अगले दिन भी जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो होटल प्रबंधन ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी।

Gorakhpur: मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले धान की रोपाई को मिली रफ्तार

झील किनारे मिला सामान

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पाषाण देवी मंदिर के पास झील किनारे उसका बैग, कपड़े, जूते और दूध की बोतल पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई। मंगलवार सुबह पाषाण देवी मंदिर के समीप नैनीझील में एक शव दिखाई देने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया। पहचान की प्रक्रिया के बाद शव प्रकाश आर्य का निकला। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

एसएसआई सुनील कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच के साथ ही पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2027 में फिर सजाएंगे ताज…अमेठी वालों ने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अखिलेश यादव से किया वादा, गांव में दिखा अनोखा नजारा

पहले भी हो चुकी हैं दो मौतें

बता दें कि नैनीझील में लगातार आत्महत्या की कोशिश और डूबने की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। बीते दिन सोमवार को भी एक युवक ने झील में छलांग लगा दी थी, लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। वहीं, हाल के दिनों में झील में डूबने से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में सोमवार को हुई यह घटना भी एक और दुखद हादसे में बदल सकती थी, लेकिन स्थानीय युवक आयुष भंडारी की बहादुरी से एक और जान बच गई।

Location :  Nainital

Published :  30 June 2026, 8:42 PM IST