
छात्र के लिए पूछताछ करती पुलिस (Img: Dynamite News)
Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल में एक छात्र का लापता होने का मामला अब गंभीर हो गया है। नैना पीक ट्रेक पर 'प्रिंस' के नाम से मशहूर अर्णव कुमार सिंह के लापता हुए आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), वन विभाग और डॉग स्क्वॉड की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं परिवार, अपने बेटे के बारे में कोई खबर न मिलने से गहरे सदमे में है। अर्णव के पिता ने अब पुलिस की जांच को लेकर कुछ गंभीर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के अनुसार, अर्णव कुमार सिंह नैनीताल के नैना पीक ट्रेक पर लापता हो गए थे। उनके लापता होने के बाद से ही कई टीमें पूरे जंगल और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं। पुलिस को SDRF, वन विभाग और डॉग स्क्वॉड का सहयोग मिल रहा है। हालांकि जंगल के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी जारी है, लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी अर्णव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें- कानपुर में खूनी वारदात: ईंट से कूचकर युवक की बेरहमी से हत्या, घर के बरामदे में मिला लथपथ शव
वहीं अर्णव के पिता, पंकज का कहना है कि इतने दिनों तक उनके बेटे का न मिलना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि वे अपनी तलाश केवल जंगलों तक ही सीमित न रखें, बल्कि मामले के अन्य संभावित पहलुओं की भी गहराई से जांच करें। उन्होंने अपने बेटे के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड और अन्य संबंधित डेटा की जांच करने का अनुरोध किया है।
ये भी पढ़ें- जेल में बंद विचाराधीन कैदी की अस्पताल में मौत, पीछे छूट गई पत्नी और 4 बच्चे, एक दिन पहले ही परिवार से हुई थी मुलाकात
इस मामले पर SP डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि अर्णव की तलाश जारी है। पुलिस हर संभव पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अर्णव के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल कॉल रिकॉर्ड निकाले जा रहे हैं।
Location : Nainital
Published : 14 November 2026, 2:52 PM IST