चुनावी दुश्मनी का 25 साल बाद हुआ हिसाब! 7 दोषियों को उम्रकैद, हर आरोपी पर लाखों का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में पंचायत चुनाव की रंजिश से जुड़े 25 साल पुराने फायरिंग मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सात दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 1.87 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 26 September 2026, 5:54 PM IST

Muzaffarnagar: पंचायत चुनाव की रंजिश में करीब 25 साल पहले हुई फायरिंग के मामले में आखिरकार अदालत का फैसला आ गया। भोपा थाना क्षेत्र से जुड़े इस पुराने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 7 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

अदालत ने सभी दोषियों पर ₹1.87 लाख का जुर्माना भी लगाया है। लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद आए इस फैसले से मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय मिला है।

ये भी पढ़ें: बारिश तेज थी, फिर भी नहीं रुके देवरिया डीएम; गाड़ी रुकवाई और खुद सुनीं लोगों की समस्याएं

पंचायत चुनाव को लेकर हुआ था विवाद

मामला भोपा थाना क्षेत्र का है, जहां 25 साल पहले पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश सामने आई थी। इसी विवाद के दौरान आरोपियों की ओर से फायरिंग किए जाने का आरोप था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

ये भी पढ़ें: 10 सेकंड की रील और पार्टी की छवि… अखिलेश ने प्रवक्ताओं को दिए सख्त संदेश, बोले- डिबेट में जाने से पहले तैयारी जरूरी

25 साल चली कानूनी लड़ाई

मामला अदालत में पहुंचने के बाद इसकी सुनवाई लंबे समय तक चलती रही। करीब ढाई दशक बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहियों के आधार पर सात आरोपियों को दोषी माना और सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई।

उम्रकैद के साथ अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 1.87 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 25 साल पुराने मामले में आए इस फैसले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  26 September 2026, 5:53 PM IST