
प्रेम विवाह के बाद नवविवाहिता पहुंची SSP दफ्तर (Img: Dynamite News)
Muzaffarnagar: प्रेम विवाह के बाद एक नवविवाहिता ने खुद, अपने पति और ससुराल पक्ष की सुरक्षा की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपा। थाना खतौली क्षेत्र के गांव छछरपुर निवासी सानिया का आरोप है कि उसकी मर्जी से हुई शादी से नाराज मायके पक्ष के लोग लगातार जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
प्रार्थना पत्र में सानिया ने बताया कि वह बालिग है और उसकी जन्मतिथि 3 अगस्त 2007 है। उसने 3 जुलाई 2026 को अपनी इच्छा और सहमति से घर छोड़ा था। घर से निकलते समय वह केवल अपने पहने हुए कपड़ों के साथ थी और अपने आधार कार्ड तथा हाईस्कूल की मार्कशीट साथ लेकर गई थी। सानिया ने बताया कि इसके बाद उसने मेरठ जिले के गांव रूहासा निवासी नितिन कुमार, पुत्र सुरेश कुमार, के साथ 6 जुलाई 2026 को रजिस्टर्ड कोर्ट मैरिज कर ली। उसका कहना है कि यह विवाह पूरी तरह उसकी मर्जी से हुआ है और इस मामले में किसी ने उसे बहला-फुसलाया या दबाव नहीं बनाया।
Mirzapur: 4.964 किलो अवैध गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
सानिया के अनुसार उसकी मुलाकात नितिन से अपनी बड़ी बहन के घर के पास हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया और कोर्ट मैरिज कर ली। सानिया ने बताया कि जब उसे नितिन की जाति के बारे में पता चला तो नितिन ने सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए शादी से इनकार भी किया था। लेकिन उसने साफ कहा कि वह उसी के साथ अपना जीवन बिताना चाहती है। इसके बाद दोनों ने विवाह करने का फैसला लिया।
नवविवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद उसके मायके वाले इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि परिवार के लोग उसे, उसके पति और ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही झूठे मुकदमों में फंसाने की भी बात कही जा रही है।
Deoria: 12 घंटे में चोरी का बड़ा खुलासा, बाइक और ई-रिक्शा बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार
इसी वजह से सानिया ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। उसने प्रशासन से अनुरोध किया कि उसे और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह बिना किसी डर के अपने पति के साथ वैवाहिक जीवन जी सके।
Location : Muzaffarnagar
Published : 14 July 2026, 8:24 PM IST