‘आज जन्माष्टमी है, चलो मंदिर चलते हैं’ रासलीला देखकर घर लौट रही थीं तीन महिलाएं, तभी रास्ते में हो गया बड़ा हादसा

मुरैना में कृष्ण जन्मोत्सव के बाद मंदिर से लौट रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसा NH-44 पर घिरोना हनुमान मंदिर के पास हुआ। तीनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक दुकानों में जा घुसा। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 September 2026, 12:49 PM IST

Morena: कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना कर घर लौट रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं महिलाएं

यह दर्दनाक Morena Road Accident राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-44 पर घिरोना हनुमान मंदिर के पास देर रात हुआ। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरफूल के पुरा गांव की रहने वाली तीन महिलाएं कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने गई थीं। धार्मिक आयोजन में शामिल होने के बाद तीनों महिलाएं देर रात अपने घर लौट रही थीं।

तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचला

बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं मंदिर के पास सड़क से गुजर रही थीं। इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

ट्रक दुकानों में जा घुसा

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे स्थित कुछ दुकानों में जा घुसा। इससे दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

जन्मोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं

कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर जहां इलाके में धार्मिक आयोजन और उत्सव का माहौल था, वहीं इस हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तीन महिलाओं की एक साथ मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Miss World 2026: क्या 9 साल बाद फिर भारत आएगा मिस वर्ल्ड का ताज? निकिता पोरवाल पर टिकीं देश की निगाहें

पुलिस कर रही हादसे की जांच

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। ट्रक चालक की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Location :  Morena

Published :  5 September 2026, 12:49 PM IST