Mirzapur: खुशियों की जगह पसरा मातम, प्रसूता की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश के महिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही और नर्स के अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 July 2026, 8:30 AM IST

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मंडलीय चिकित्सालय के महिला अस्पताल में एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही और नर्स के अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

सुबह से भर्ती थी गर्भवती महिला

परिजनों के अनुसार, गर्भवती महिला को सुबह ही महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने और लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

Mirzapur News: कर्ज चुकाने के लिए ड्राइवर और सेल्समैन ने खुद रची फिल्मी लूट की साजिश, फिर ऐसे खुली पोल

नर्स पर अभद्रता का आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के साथ-साथ अस्पताल की एक नर्स ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया, जिससे नाराज होकर उन्होंने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस ने संभाली स्थिति

हंगामे की सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान अस्पताल की इमरजेंसी में करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आरोप है कि पुलिस ने हंगामा कर रहे कुछ लोगों पर बल प्रयोग किया और परिजनों को अस्पताल परिसर से बाहर कर दिया।

Mirzapur: मिर्जापुर में सराफा व्यापारी लूटकांड में बड़ा खुलासा, तीन गिरफ्तार; जानिये कैसे रची थी खौफनाक साजिश?

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है। प्रसूता की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Mirzapur

Published :  15 July 2026, 8:30 AM IST