Mirzapur News: 26 लाख के बकाये ने खोला बड़ा राज, गल्ला व्यापारी के फरार होते ही किसानों ने उठाया ये कदम

Mirzapur News: जमालपुर थाना क्षेत्र में किसानों से गल्ला खरीदने वाला व्यापारी कथित तौर पर भुगतान किए बिना फरार हो गया। किसानों के मुताबिक तीन दर्जन से अधिक लोगों का करीब 26 लाख रुपये बकाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने व्यापारी को पकड़ लिया। किसान अब कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 22 August 2026, 8:38 AM IST

Mirzapur News: मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र में किसानों से गल्ला खरीदने के बाद कथित तौर पर भुगतान किए बिना फरार हुए व्यापारी को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामला जाफरखानी गांव का है, जहां किसानों का आरोप है कि व्यापारी पर तीन दर्जन से अधिक किसानों का करीब 26 लाख रुपये से ज्यादा बकाया है। व्यापारी के फरार होने के बाद किसानों ने पुलिस से शिकायत की थी।

किसानों से उधार में खरीदा था गल्ला

जाफरखानी गांव निवासी श्याम बाबू मौर्या पुत्र ज्यूत उर्फ लक्ष्मण मौर्या गल्ला खरीदने और बेचने का काम करता है। किसानों के मुताबिक वह गेहूं, चावल, सरसों, चना समेत अन्य कृषि उपज खरीदता था। आरोप है कि व्यापारी किसानों से यह कहकर गल्ला खरीदता था कि उसका भुगतान एक सप्ताह या अधिकतम 15 दिन में कर दिया जाएगा।

किसानों का कहना है कि तय समय बीतने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। किसान जब पैसे मांगने पहुंचे तो उन्हें कथित तौर पर टालमटोल किया जाता रहा।

घर छोड़कर फरार हो गया व्यापारी

किसानों के मुताबिक जब काफी समय बीत गया और उन्हें भुगतान नहीं मिला तो उन्होंने व्यापारी से संपर्क करने का प्रयास किया। इसी बीच व्यापारी घर छोड़कर फरार हो गया। व्यापारी के घर पर नहीं मिलने के बाद किसानों की परेशानी और बढ़ गई।

इसके बाद किसानों ने मामले की लिखित सूचना जमालपुर थाने और शेरवां चौकी पर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यापारी को उसके घर से पकड़ लिया।

मुंबई में ब्रांडेड दावों की खुली पोल: 148 पन्नों की रिपोर्ट के बाद भी McDonald’s और 13 आउटलेट्स पर चला FDA का हंटर

पुलिस के पकड़ते ही किसानों ने मांगा पैसा

व्यापारी के पकड़े जाने के बाद किसानों ने अपना बकाया पैसा वापस दिलाने की मांग की। किसानों के दबाव के बाद व्यापारी ने लोगों का पैसा देने की बात कही। हालांकि, किसानों का कहना है कि उन्हें व्यापारी के इस आश्वासन पर भरोसा नहीं है।

किसानों का आरोप है कि उनके भुगतान को लेकर व्यापारी की नीयत साफ नहीं है। उन्होंने मांग की है कि जब तक उनका पैसा वापस नहीं मिलता, तब तक मामले में कानूनी कार्रवाई की जाए।

Jhansi: हाई-वे पर बने गड्ढे ने निगली एक परिवार की खुशियां, जिम्मेदारों पर सवाल

26 लाख से ज्यादा बकाया होने का दावा

किसानों के अनुसार, इस मामले में करीब तीन दर्जन से अधिक किसान प्रभावित हैं और उनका कुल बकाया 26 लाख रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत से तैयार की गई फसल व्यापारी को इस भरोसे पर दी थी कि तय समय पर उन्हें भुगतान मिल जाएगा।

अब किसान अपना पैसा वापस पाने के लिए पुलिस और प्रशासन से मदद की मांग कर रहे हैं। मामले में किसानों के आरोपों और बकाया रकम को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Location :  Mirzapur

Published :  22 August 2026, 8:38 AM IST