“आरक्षण है हमको प्यारा…” मिर्जापुर में भीम आर्मी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर उठाईं ये मांगें

मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भी भेजा गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 September 2026, 4:06 PM IST

Mirzapur: सामाजिक न्याय, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर गुरूवार, 24 सितंबर को मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व की मांग

प्रदर्शनकारियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में SC, ST और OBC महिलाओं समेत अन्य वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग की। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि संविधान में वंचित वर्गों को जो अधिकार दिए गए हैं, उनका उन्हें प्रभावी रूप से लाभ मिलना चाहिए। इसी मांग को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया।

ये भी पढ़ें- गोरखपुर में विदाई की तैयारी के बीच मातम, सड़क किनारे खड़े परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर; मासूम की मौत

जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली के लिए ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर गंभीरता से विचार करने और सामाजिक न्याय के साथ उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए। प्रदर्शन में आरक्षण को लेकर भी आवाज उठाई गई और कार्यकर्ताओं ने इसे अपने अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया।

ये भी पढ़ें- हर बार पुलिस को गुमराह करने वाला बेटा आखिरकार कैसे चढ़ा हत्थे? कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर का बड़ा खुलासा

मांगों को लेकर बुलंद की आवाज

कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को समान अवसर मिलना जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से अपनी बात राष्ट्रपति तक पहुंचाने की कोशिश की। उनका कहना था कि सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। मिर्जापुर में हुए इस प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। संगठन की ओर से सुनिल पटेल ने भी अपनी बात रखी।

Location :  Mirzapur

Published :  24 September 2026, 4:06 PM IST