‘सांप ने नहीं, साजिश ने ली जान!’ पोस्टमार्टम रुकवाने पर अड़ी पत्नी, फिर खुला ऐसा राज जिसने सबको हिला दिया

मेरठ के हस्तिनापुर में स्कूल संचालक अतुल पंवार की मौत को पहले सर्पदंश बताया गया, लेकिन पुलिस जांच में कथित हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार पत्नी, उसके कथित प्रेमी और दो अन्य आरोपियों ने नींद की गोलियां देकर सांप से डसवाकर हत्या की। चारों गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 July 2026, 2:39 PM IST
google-preferred

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसा सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है जिसने पुलिस ही नहीं, पूरे इलाके को हैरान कर दिया। शुरुआत में इसे सांप के डसने से हुई सामान्य मौत माना गया, लेकिन जब पत्नी ने पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया तो शक गहरा गया। पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ, उसने इस मौत को सुनियोजित हत्या में बदल दिया।

पहले मौत को बताया हादसा, फिर शुरू हुआ ड्रामा

हस्तिनापुर क्षेत्र के स्कूल संचालक अतुल पंवार (32) शुक्रवार सुबह अपने कमरे में मृत मिले। उनकी पत्नी दामिनी ने दावा किया कि अतुल को सांप ने काट लिया है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद शव को झाड़-फूंक के लिए भी ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, यह सब मौत को सामान्य सर्पदंश साबित करने की कोशिश का हिस्सा था।

पोस्टमार्टम का विरोध बना सबसे बड़ा सुराग

जब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की, तो दामिनी ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उसने कहा कि अतुल की इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद पोस्टमार्टम न कराया जाए।

पत्नी की इस बात पर मृतक के पिता और भाई को संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। यहीं से पूरे मामले की दिशा बदल गई।

प्रेमी के साथ मिलकर रची गई हत्या की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि दामिनी का स्कूल के बस चालक तुषार से प्रेम संबंध था। आरोप है कि दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात अतुल को पहले दूध में नींद की गोलियां दी गईं। जब वह गहरी नींद में चले गए, तब सपेरों की मदद से कॉमन करैत सांप से उन्हें डसवाया गया ताकि मौत को प्राकृतिक सर्पदंश का मामला दिखाया जा सके।

चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जांच के बाद पुलिस ने पत्नी दामिनी, उसके कथित प्रेमी तुषार और सांप उपलब्ध कराने वाले दो लोगों उदय और सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है।

370 ड्रोन से यूक्रेन का सबसे बड़ा वार! रूस में मची अफरा-तफरी, फिर पुतिन ने मिसाइलों से लिया बदला

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अतुल के 20 लाख रुपये के बीमा की राशि भी कथित साजिश का एक संभावित मकसद थी। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

HP Police Recruitment 2026: हिमाचल पुलिस में 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास तुरंत करें आवेदन

वैज्ञानिक जांच से खुला पूरा राज

पोस्टमार्टम में सर्पदंश के निशान मिले हैं, जबकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की वैज्ञानिक और फोरेंसिक जांच जारी है तथा यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Meerut

Published :  19 July 2026, 2:39 PM IST

Related News

Advertisement