
एसएसपी अविनाश पांडेय (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Meerut: मेरठ का ललिता गौतम हत्याकांड में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय को धमकी मिली है। सिर्फ अविनाश पांडेय ही नहीं बल्कि उनके परिवार वालों को भी अब खतरा है। दरअसल, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अविनाश पांडेय को धमकी दी है। हालांकि, एक वकील ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने उस सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
वकील रामकुमार शर्मा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत देकर संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। रामकुमार शर्मा का कहना है कि किसी सरकारी अधिकारी के परिवार के बारे में अभद्र टिप्पणी करना कानूनन गलत है। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं, दूसरी ओर पूर्व आईपीएस अधिकारी अभिताभ ठाकुर ने भी इस पूरे मामले को मानवाधिकार आयोग के संज्ञान में लाते हुए एसएसपी के परिवार पर की जा रही टिप्पणियों का विरोध किया है। उनका कहना है कि किसी भी विवाद में अधिकारी के परिवार को निशाना बनाना उचित नहीं है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें-Meerut crime: ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, मेरठ पुलिस ने बरामद किए आपत्तिजनक वीडियो
पुलिस ने एसएसपी से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की निगरानी के लिए सर्विलांस की दो टीमें लगाई गई हैं। विभिन्न प्लेटफॉर्म पर चल रहे अकाउंट्स और पोस्ट की जांच की जा रही है। पुलिस ने एसएसपी पर टिप्पणी वाले एक वीडियो को भी हटवा दिया है।
Location : Meerut
Published : 12 July 2026, 1:10 PM IST