Mahoba News: जिस पेड़ तले चांद पार जाने के देखें ख्वाब वहीं अगले जन्म में मिलने के वादे के साथ ली अंतिम सांस

महोबा के सबुआ गांव में आम के पेड़ से प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला मानकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 3 July 2026, 4:07 PM IST
google-preferred

Mahoba: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के सबुआ गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर 24 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती के शव फंदे से लटके मिले। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग और शादी के लिए परिजनों की कथित असहमति से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पेड़ के नीचे मिला दोनों का शव

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, युवक उपेंद्र विश्वकर्मा और चरखारी निवासी आरती कुशवाहा अक्सर गांव के बाहर स्थित उसी आम के पेड़ के नीचे मिलते थे। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने उसी पेड़ की डाल से दोनों के शव लटके देखे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

करीब दो साल से था प्रेम संबंध

बताया जा रहा है कि उपेंद्र गांव में आरा मशीन पर काम करता था, जबकि युवती चरखारी की रहने वाली थी। दोनों के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, दोनों अलग-अलग बिरादरी से थे और इसी वजह से शादी में कठिनाई आ रही थी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

Mahoba Poison Case: एक गांव में दो जहरकांड से मचा हड़कंप, महिला की मौत के बाद युवक ने भी… जांच में जुटी पुलिस

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से युवक का मोबाइल फोन, चिप्स के पैकेट और कोल्ड ड्रिंक की बोतल बरामद हुई है। पुलिस इन सभी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

परिवार को नहीं थी रिश्ते की जानकारी

युवती के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी। वहीं युवक के दोस्तों ने बताया कि उपेंद्र ने कभी अपनी निजी परेशानियों का खुलकर जिक्र नहीं किया। उनका कहना है कि यदि उसने अपनी बात किसी से साझा की होती, तो शायद कोई समाधान निकल सकता था।

प्रेम-प्रसंग का मामला

पुलिस ने बताया कि, यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है, लेकिन आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही होगी। अधिकारियों ने कहा है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Location :  Mahoba

Published :  3 July 2026, 4:07 PM IST

Advertisement