हिंदी
महाराजगंज :लापता युवक (source: google)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के जनपद महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। धानी बाजार का रहने वाला एक 26 वर्षीय युवक रेलवे की परीक्षा देने लखनऊ गया था, घर वापस लौटते समय रास्ते से ही रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धानी निवासी अशोक कुमार शर्मा (उम्र करीब 26 वर्ष), पुत्र संजय शर्मा बीते 19 मार्च दिन बृहस्पतिवार को लखनऊ में आयोजित रेलवे की परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकला था। परीक्षा संपन्न होने के बाद अशोक ने अपने परिवार के सदस्यों को फोन कर सूचित किया कि वह घर के लिए रवाना हो चुका है।
रेलवे की परीक्षा देने लखनऊ गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,देखें वीडियो #Maharajganj #Brijmanganj #DhaniBazar pic.twitter.com/XDL2HHCT9e
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 21, 2026
परिजनों ने बताया कि रात करीब 10:15 बजे तक अशोक से उनकी लगातार बातचीत हो रही थी। जब घर वालों ने उससे पूछा कि वह किस साधन से आ रहा है, तो उसने बताया कि वह बस में सवार है और उस वक्त फैजाबाद और हरैया के बीच के रास्ते में था। अशोक ने कहा था कि वह अगले 3 घंटों के भीतर सुरक्षित घर पहुँच जाएगा।
अशोक के घर पहुँचने का समय बीत जाने के बाद जब परिजनों ने दोबारा संपर्क करने के लिए उसके मोबाइल पर कॉल किया, तो नंबर अचानक स्विच ऑफ बताने लगा। रात भर और अगले दिन की सुबह तक बार-बार फोन मिलाने के बावजूद अशोक का मोबाइल बंद आता रहा। इसके बाद से ही परिवार की चिंताएं बढ़ गईं और उन्होंने आस-पास के क्षेत्रों व परिचितों के यहाँ काफी खोजबीन की, लेकिन अशोक का कहीं कोई पता नहीं चला।
घटना की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने तत्काल धानी पुलिस चौकी पहुँचकर मामले की लिखित सूचना दी है।
बदायूं में ईद से पहले तीन बच्चे लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप; खेलते-खेलते गायब हुए मासूम
इस मामले में चौकी प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस की एक टीम रास्ते के संभावित टोल प्लाजा और बस स्टैंडों के फुटेज खंगालने की योजना बना रही है। चौकी प्रभारी ने परिवार को आश्वासन दिया है कि जैसे ही कोई सुराग हाथ लगेगा, उन्हें तुरंत सूचित किया जाएगा।
Location : Maharajang
Published : 21 March 2026, 3:38 PM IST
Topics : Ashok Kumar Sharma Missing Brijmanganj News Maharajganj News missing youth Railway Exam Missing Case