
चौकीदार पर हमला, पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार (Img: Dynamite News)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में सोमवार देर रात एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, चौकीदार पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल करने के बाद उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, चौकीदार अपनी पत्नी के साथ सो रहा था। आरोप है कि आरोपी ने पहले चौकीदार पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल चौकीदार ने रेलवे कर्मचारियों को घटना की सूचना दी।
Maharajganj: तेज रफ्तार बाइक बनी काल, बुजुर्ग की मौत, चालक घायल
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चौकीदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भेजा। इसी दौरान उसकी पत्नी के लापता होने पर पुलिस ने तलाश शुरू की। कुछ समय बाद महिला रेलवे कॉलोनी के एक परित्यक्त भवन से बरामद हुई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा है और नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। रातभर की तलाश के बाद मंगलवार तड़के करीब चार बजे पुलिस ने महुलानी गांव मोड़ के पास से आरोपी नीरज पाण्डेय, निवासी ग्राम सभा महुलानी टोला सिकंदरपुर, को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। घायल चौकीदार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Location : Maharajganj
Published : 4 August 2026, 8:27 PM IST
Topics : assault case crime news Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) police arrest Railway Colony Crime